फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Upendra Kushwaha said - Tejashwi Yadav is traveling to save the heritage, RJD MP Abhay Kushwaha

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा बोले- विरासत बचाने के लिए यात्रा कर रहे तेजस्वी यादव, राजद ने दिया यह जवाब

Thu, 26 Sep 2024 05:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 26 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शुरूआती दिनों में लालू प्रसाद ने ठीक काम किया लेकिन बाद में वह परिवार पर ध्यान देने लगे। राज्य का खजाना भरने के बजाय अपना खजाना भरने लगे। नतीजा जनता ने उन्हें बेदखल कर दिया। अब पूरा लालू परिवार अभी कोर्ट की यात्रा कर रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Upendra Kushwaha said - Tejashwi Yadav is traveling to save the heritage, RJD MP Abhay Kushwaha
सांसद उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन में यात्रा को लेकर जंग छिड़ गई है। दरअसल यह जंग राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बिहार यात्रा की शुरूआत किए जाने के बाद छिड़ी है। अब दोनों ही गठबंधन यात्रा को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगा रहे है। दोनों ही यात्रा को लेकर दो कुशवाहा नेताओं में ठन गई है। इसी कड़ी में बिहार यात्रा पर चल रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने यात्रा के दूसरे दिन औरंगाबाद पहुंचने पर महागठबंधन के घटक राजद की आभार यात्रा पर बड़ा हमला बोला। इसके बाद लगे हाथ राजद संसदीय दल के नेता और औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने भी उनके वार पर भी पलटवार कर दिया।

विज्ञापन


पारिवारिक विरासत बचाने की यात्रा तेजस्वी की आभार यात्रा
उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को यहां प्रेसवार्ता में कहा कि तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पारिवारिक विरासत बचाने की यात्रा है। उनको जनता से नहीं जनता के वोट से मतलब है और वोट लेने के बाद सिर्फ अपने परिवार से मतलब है। उन्होने कहा कि नब्बे के दशक में जनता ने उन्हें बिहार का खजाना भरने के लिए राज्य की सत्ता दी थी। शुरूआती दिनों में लालू ने ठीक काम किया लेकिन बाद में लालू परिवार पर ध्यान देने लगे। राज्य का खजाना भरने के बजाय अपना खजाना भरने लगे। नतीजा जनता ने उन्हें बेदखल कर दिया और अब पूरा लालू परिवार अभी कोर्ट की यात्रा कर रहा है। कहा कि मगध-शाहाबाद के इलाके में लोकसभा चुनाव में विपरीत परिणाम आने पर भले ही राजद के लोग खुश हो रहे है लेकिन उनकी खुशी विधानसभा चुनाव में गम में तब्दील हो जाएंगी, वें औंधे मुंह गिरेंगे। वें लोकसभा चुनाव में मिली छोटी सी सफलता की खुशफहमी में आभार यात्रा क्या जितनी तरह की भी यात्रा न निकाल ले, लेकिन जनता विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने वाली है। 
विज्ञापन


मगध-शाहाबाद में एनडीए ने एनडीए को हराया
कहा कि मगध-शाहाबाद में हुई एनडीए की हार से राजद को खुश होने की जरूरत नही है। उनको जनता ने नही जिताया है बल्कि एनडीए को एनडीए द्वारा हराए जाने से वें जीते है। उनकी खुशी विधानसभा चुनाव में काफूर होने जा रही है। कुशवाहा ने कहा कि अभी उनकी बिहार यात्रा चल रही है। दो से ढ़ाई माह की इस यात्रा के माध्यम से हमारी रणनीति एनडीए को मजबूत करने की है। एनडीए पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगा। हम 2020 से बेहतर स्थिति में होंगे और 2025 में बिहार में फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी। हम इसी की तैयारी में लगे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जगह हमारा परिवार : अभय कुशवाहा
वही लगे हाथ उपेंद्र कुशवाहा के राजद पर वार का पलटवार भी हुआ। राजद की ओर से लोकसभा में राजद संसदीय दल के नेता और औरंगाबाद के सांसद अभय कुमार सिंहा उर्फ अभय कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर हमला बोला। अभय कुशवाहा ने कहा कि हां तेजस्वी राजद परिवार के भले की बात सोंचते और करते है। तेजस्वी के लिए औरंगाबाद में अभय कुशवाहा उनका परिवार है। गया में कुमार सर्वजीत उनके परिवार है। झारखंड के पलामू में ममता भुईयां उनका परिवार हैं। जमुई से अर्चना रविदास उनके परिवार है। मुंगेर से अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी उनके परिवार की सदस्य है। सुपौल से रितु जायसवाल उनकी परिवार की है। मघेपुरा से डॉ. चंद्रदेव उनके परिवार है। ये सारे लोग उनके परिवार के सदस्य है और हमारा परिवार बड़ा परिवार है। हमारे नेता तेजस्वी यादव इस पूरे परिवार और ए टू जेड के भले की बात सोंचते है तो उनको हम परिवारवादी लगते है। 


उपेंद्र कुशवाहा की बिहार यात्रा अपनी राजनीति बचाने की यात्रा
उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव की आभार यात्रा  उनकी यात्रा की तरह अपनी राजनीति बचाने की यात्रा नही है। उपेंद्र कुशवाहा अपनी राजनीति बचाने की लाव लश्कर के साथ बिहार यात्रा कर रहे है। जबकि तेजस्वी अपनी बिहार यात्रा में जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे है। वें पूरी शालीनता के साथ कार्यकर्ताओं से मिल रहे है। उनके जैसे गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ नही बल्कि सादगी के साथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगा। इसमें कोई किंतु-परंतु नही है। बेरोजगारी, महंगाई, अफसरशाही, देशभर में जातीय गणना कराने और अन्य मुद्दों पर पार्टी और महागठबंधन चुनाव लड़ेगा और हमें सफलता भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed