फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Upendra Kushwaha NDA candidate for Rajya Sabha BJP Party seat after defeat from Pawan Singh

Upendra Kushwaha : एनडीए पर भरोसे का उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा का उपहार, भाजपा ने अपनी सीट सौंपी

Tue, 02 Jul 2024 12:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Jul 2024 12:22 PM IST
सार

Rajya Sabha Election : बिहार में भाजपा के एक राज्यसभा सांसद जब लोकसभा पहुंच गए तो खाली सीट किसे मिलेगी, यह बड़ा सवाल था। अब उसका जवाब उपेंद्र कुशवाहा के नाम के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन
Bihar News : Upendra Kushwaha NDA candidate for Rajya Sabha BJP Party seat after defeat from Pawan Singh
उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

काराकाट लोकसभा सीट पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के कारण चुनाव हारने वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने भरोसे के काबिल माना है। एनडीए में उनके महत्व को समझते हुए कुशवाहा को राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर के लोकसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर कुशवाहा के साथ ही एनडीए के एक और घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की नजर थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव में एकमात्र सीट लेकर भी उसे जीत में नहीं बदल सके पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के लिए भाजपा ने कुर्बानी दी और एनडीए ने भरोसा जताया।

विज्ञापन


कुशवाहा बोले-  एनडीए के सभी नेताओं को ह्रदय से आभार देता हूं।
सोशल मीडिया पर उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा कि राज्यसभा की सदस्यता के लिए एनडीए की ओर से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा के लिए बिहार की आम जनता एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कर्मठ कार्यकर्ताओं, जिन्होंने विपरित परिस्थिति में भी मेरे प्रति अपना स्नेह बनाए रखा, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, गृह अमित शाह जी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी जी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार देता हूं।
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed