फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live: भागलपुर में नदी में डूबने से चार लड़कों की मौत; कोर्ट नहीं पहुंचे पवन सिंह, मिली नई तारीख

Wed, 13 Mar 2024 06:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Mar 2024 06:34 PM IST
खास बातें

सुती या तसर के कपड़े पर हाथ से एक जैसी बावन बूटियां यानी मौटिफ टांके जाने के कारण बावन बूटी की कला में निपुण नालंदा के कपिल देव प्रसाद को पिछले साल 2023 के अप्रैल महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था। 

विज्ञापन
Bihar News Updates: Seat sharing in NDA, accident in Patna, Padmashree Kapil Dev Prasad; Bihar Police, Crime N
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:29 PM, 13-Mar-2024
राइफल और गोली के साथ महिला गिरफ्तार
मधेपुरा के फुलौत थाना क्षेत्र के बरीखाल से पुलिस ने देसी राइफल व गोली के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान फुलौत पूर्वी पंचायत के बरीखाल वार्ड 10 निवासी चन्द्र किशोर मंडल की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई। चौसा थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी एवं फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने कहा कि मंगलवार को घटित गोली कांड मामले में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में हथियार व गोली छिपा कर रखा गया है। पुलिस ने जब छापेमारी करने गई तो उक्त महिला द्वारा विरोध किया गया। महिला पुलिस की मदद से संदूक नुमा पलंग बॉक्स में रखे एक रायफल, मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस, एक खोखा एवं एक बिंडोलिया के साथ उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
06:03 PM, 13-Mar-2024
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक कुचला
जमुई के चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के हरअंधी मोड़ के समीप बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, बाइक के पीछे बैठे एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में चकाई पीएचसी लाया गया। वहां युवक की स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया लेकिन देवघर नजदीक रहने के कारण परिजनों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए देवघर ले जाया गया। मृतक युवक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के हेठ चकाई निवासी नारायण यादव का 22 वर्षीय पुत्र चुनचुन कुमार के रूप में की गई है। 
विज्ञापन
05:34 PM, 13-Mar-2024
मर्डर का रेट 20 हजार
मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पूल पर 17 अगस्त की सुबह छात्र लक्ष्य राज हत्या कांड का पुलिस ने छह माह बाद खुलासा कर दिया है। 20 हजार रुपए लेकर लक्ष्य राज हत्या कांड को अपराधियों ने अंजाम दिया था, लक्ष्य के हत्या में शामिल एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान हत्या में शामिल अभियुक्त नीतीश सहनी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या हुई थी, हत्या करने के लिए 20 हजार रुपए मिला था। इस दौरान उसने अपने अन्य साथी के नाम का खुलासा किया है। जिसे पुलिस गुप्त रखते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
05:06 PM, 13-Mar-2024
विवाहिता की हत्या कर लाश को दफनाया
बेतिया में पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने की नीयत से दफनाने के चार दिन बाद बरामद कर लिया है। घटना बगहा पुलिस जिले के नदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है। वहीं मृतका की पहचान भवानीपुर गांव निवासी दिनेश चौधरी की पत्नी मैना देवी (22) के रूप में की गई है। वहीं पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है, और अग्रतार कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। विवाहिता की शादी 2 वर्ष पहले हुई थी। बताया जाता है कि विवाहिता की हत्या कर उसके शव को घर से दो किलोमीटर दूर ले जाकर जमीन में दफना दिया गया था।
04:38 PM, 13-Mar-2024
भागलपुर में नदी में डूबने से चार की मौत
भागलपुर में नदी में डूबने से चार लड़कों की मौत हो गई। चारों की उम्र आठ से 12 साल के बीच की है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिननगर पुरैनी की है। बताया जार रहा है कि आज दोपहर एक लड़का स्नान करने के दौरान नदी में डूबने लगा, तभी दूसरे लड़के उसे बचाने की कोशिश की वह भी डूबने लगा। फिर तीसरे  ने देखा वह भी नदी में उसे बचाने के लिए कूद पड़ा। जब वह भी नदी में डूबने लगा तो चौथे ने तीनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी लेकिन किसी को बचा नहीं पाया। वह खुद भी नदी में डूब गया। इस चारों लड़के एक-एक कर नदी में समा गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। 
03:18 PM, 13-Mar-2024
गलत चरित्र के कारण हुई थी हत्या
नालंदा के चेरो ओपी अंतर्गत हीराजीत  तीनमुहानी के पास 3 मार्च को एक युवक का शव लिंग कटा हुआ पुलिस ने बरामद किया था। मृतक चेरो ओपी अंतर्गत चखामीन गांव निवासी स्व.दिनेश सिंह का (35) वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार था। इस मामले में नालंदा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कहा कि रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध बनाने के चक्कर में अभिनव की हत्या की गई थी। गलत चरित्र के कारण उसे लिंग काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:33 PM, 13-Mar-2024
पवन सिंह और ज्योति सिंह नहीं आए कोर्ट
पवन सिंह और ज्योति सिंह तलाक मामले में एक और नई तारीख सिविल कोर्ट द्वारा दी गई। कोर्ट अब  22 मार्च को अगली सुनवाई करेगी। दरअसल बुधवार को पवन सिंह और ज्योति सिंह तलाक मामले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों में आज सुलह हो जायेगा। लेकिन बुधवार को पवन सिंह और ज्योति सिंह दोनों ही कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। जिसपर फैमिली कोर्ट के द्वारा एक नई तारीख दी जाएगी। नई तारीख जारी होने के बाद अगली सुनवाई हो सकेगी। 
01:55 PM, 13-Mar-2024
मुजफ्फरपुर में चार लोगों की मौत
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने एसयूवी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें एसयूवी सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग बारात से लौट रहे थे, एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
01:16 PM, 13-Mar-2024
क्रिकेटर मुकेश कुमार बने गोपालगंज के ब्रांड एंबेसडर
गोपालगंज जिले सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मुकेश कुमार को आगामी लोकसभा चुनाव में गोपालगंज जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले का चुनाव ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इनके साथ ही राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रामपूजन सहनी को भी शामिल किया गया है। 
12:29 PM, 13-Mar-2024
जदयू के वरीय नेता आज ज्वाइन करेंगे राजद
जनता दल यूनाईटेड के वरीय नेता विजय सहनी आज राजद में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए राजद कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता मौजदू रहेंगे। बता दें कि विजय सहनी वैशाली लोकसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार रह चुके हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed