फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Union Minister RK said - Mukhtar Ansari was a deadly criminal, opposition is only doing politics.

Election 2024 : केंद्रीय मंत्री बोले- दुर्दांत अपराधी था मुख्तार अंसारी, विपक्ष केवल राजनीति कर रहा

Sun, 31 Mar 2024 09:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 31 Mar 2024 09:31 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि भारत को तो विकसित देश बनाना ही है और आरा को भी विकसित जिला बनाना है। हमलोग विकसित जिला बनाने को लेकर बहुत कुछ आगे बढ़ चुके हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister RK said - Mukhtar Ansari was a deadly criminal, opposition is only doing politics.
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्तार अंसारी एक दुर्दांत अपराधी था। विपक्ष केवल पोल्टिक्स कर रहा है। विपक्ष के नेता अपनी सियासी फायदे के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता सच्चाई जानती है। आरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद आरके सिंह ने शनिवार को ही अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं सबसे पहले पार्टी को धन्यवाद देता हूं। नरेंद्र मोदी जी और नड्डा जी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने पुनः मुझपर विश्वास जताया और तीसरी बार लोकसभा का उम्मीदवार बनाया। दूसरा धन्यवाद दूंगा का जनता को क्योंकि हमारी पार्टी ने टिकट दिया है सर्वे करवा कर। किसका नेता का कितना जनाधार है, यहां के लोगों ने जरूर बताया होगा उनको मुझपर विश्वास है। इसलिए पार्टी ने मुझे टिकट दिया। 
विज्ञापन


भारत को विकसित देश हर हाल में बनाना है
उन्होंने कहा कि आरा की जनता ने स्नेह दिया है और दस वर्षों से स्नेह कर रहे। इसी दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरके सिंह का सिर चूमकर उन्हें आशीष दिया। इसके बाद आरके सिंह ने कहा कि इस स्नेह के बदले में विकास के लिए जितना मुझे समझ में आया और जितना मुझमें क्षमता थी, वो हमने दिया। अभी हमारा विकास का यात्रा पूरा नहीं हुआ है। अभी हमारे दिल में बहुत सारे अरमान है। उन्होंने कहा कि भारत को तो विकसित देश बनाना ही है और आरा को भी विकसित जिला बनाना है। हमलोग विकसित जिला बनाने को लेकर बहुत कुछ आगे बढ़ चुके हैं। अभी और आगे बढ़ना है। हम ग्रेटर पटना का एक अंश बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ढाई लाख वोट से चुनाव जीतने का दावा
आरके सिंह ने भाकपा माले के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद के द्वारा मांगे गए दस वर्षों के रिपोर्ट को लेकर कहा कि वो अब रिपोर्ट मांग रहे हैं, अरे वाह ! लेकिन उनको हम रिपोर्ट सौंपने वाले नहीं हैं। हम रिपोर्ट सौंपेंगे जनता को और हमारी जनता जानती है हमने क्या विकास किया है। हम उनसे यहीं कहते हैं कि घूमकर जनता से पूछ लीजिए। "अ हो राज कुमार सिंह कौनों विकास कईले बारन की न" पूछ लेंगे आरके सिंह विकास किए है या नहीं। वहीं पिछली चुनाव में एक लाख 47 हजार प्लस वोट से जीत हुई थी। इस चुनाव में लगभग ढाई लाख वोट से जितने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed