{"_id":"65882da37ad4c881ea0ebf95","slug":"bihar-news-union-minister-pashupati-paras-made-predictions-about-jdu-nitish-kumar-tejashwi-yadav-rjd-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : इस तारीख को दो भागों में बंट जाएगी सीएम नीतीश की पार्टी, केंद्रीय मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : इस तारीख को दो भागों में बंट जाएगी सीएम नीतीश की पार्टी, केंद्रीय मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Sun, 24 Dec 2023 06:39 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 24 Dec 2023 06:39 PM IST
सार
लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के प्रमुख और हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच कभी मेल नहीं हो सकता है। दोनों के बीच 36 का खेल है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और सीएम नीतीश कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की सियासी गली में इन दिनों एक बात खूब गूंज रही है, वह है जनता दल यूनाईटेड पार्टी के बारे में। इनके विरोधी दावा कर रहे हैं जल्द ही जनता दल यूनाईटेड (जदयू) टूट जाएगी या फिर पार्टी का विलय राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में हो जाएगा। रविवार को एनडीए के नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने यह भविष्यवाणी जदयू को लेकर की है।
विज्ञापन
नीतीश-तेजस्वी के बीच कभी मेल नहीं हो सकता
लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के प्रमुख और हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 29 दिसंबर को जदयू दो भागों में बंट जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच कभी मेल नहीं हो सकता है। दोनों के बीच 36 का खेल है। पारस ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, नीतीश और तेजस्वी के बीच पैचप कराने में जुटे हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा। जदयू दो भाग में बंट जाएगी।
विज्ञापन
डीएमके के सांसद ने बिहारियों को गाली देने का काम किया
वहीं डीएमके के सांसद के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि बिहारियों को गाली देने का काम किया। सनातन धर्म को डीएमके के सांसद ने गाली देने का काम किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द अपने गठबंधन से अलग कर लेना चाहिए। पशुपति पारस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार डीएमके का विरोध कर उनसे अलग नहीं होंगे तो हमलोग आंदोलन करेंगे। हमलोग किसी भी हाल में बिहारियों का अपमान नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
जदयू का राजद में होगा विलय
इधर, एक दिन पहले ही बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा करते हुए कहा था कि आने वाले समय में बहुत जल्द जदयू का राजद में विलय हो जाएगा। इस सवाल पर पत्रकारों ने जब उनसे यह पूछा कि फिर नीतीश कुमार कहां जायेंगे, तो गिरिराज सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहीं के महंत बन जायेंगे और क्या। दिल्ली जाने के दौरान लालू प्रसाद यादव के साथ जाना और उन्हीं के साथ वापस पटना आने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव से मेरा पुराना संबंध है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं लालू जी के साथ दिल्ली गया और उन्हीं के साथ मैं वापस लौटा इस बीच उन्होंने मेरे कान में कुछ बातें कहीं, जो मैं फिलहाल नहीं कह सकता हूँ लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि बहुत जल्द जदयू का राजद में विलय हो जाएगा।
29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की बैठक
दरअसल, 29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इससे नीतीश कुमार के संभावित रणनीतिक फैसले को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को गठबंधन और अन्य मुद्दों पर संबोधित कर सकते हैं। हालांकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह नियमित बैठक है, जिसमें हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम, आगामी लोकसभा चुनाव, बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण और अन्य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।