{"_id":"67e23d16e44f657ccf0c99ec","slug":"bihar-news-union-home-minister-amit-shah-coming-to-bihar-on-march-30-election-rally-in-gopalganj-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 30 मार्च को बिहार आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इस जिले में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 30 मार्च को बिहार आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इस जिले में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Tue, 25 Mar 2025 10:50 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:50 AM IST
सार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वर्ष 2025 में पहली बार गोपालगंज में देश के गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। बिहार में सीता मैया के मंदिर निर्माण की घोषणा करने के बाद यह उनकी पहली बिहार यात्रा है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 मार्च को गोपालगंज आ रहे हैं। वह न्यू पुलिस लाइन चैनपट्टी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संदीप गिरि की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक का आयोजन की गई। बैठक को संबोधित करते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। उनके आगमन पर आयोजित होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव और घर-घर जाकर देश और प्रदेश के विकास कार्यों को तथा गृह मंत्री अमित शाह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है और लोगों को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना है। उन्होंने रैली की तैयारी को लेकर कई सुझाव दिये, जिन पर जिला भाजपा ने अमल करना शुरू कर दिया है। बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन का सूत्र दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति के बल पर केंद्रीय गृह मंत्री की एक बड़ी रैली आयोजित करनी है, ताकि गोपालगंज का संदेश बिहार सहित पूरे देश में जाये। उन्होंने बूथ, मंडल और जिला स्तर के सभी पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारी में पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बैठक में आये वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये। कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर तय किया गया कि एक लाख से अधिक लोगों की ऐतिहासिक रैली की जायेगी। तैयारी बैठक को प्रदेश महामंत्री एवं बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, बरौली विधायक राम प्रवेश राय, विधान पार्षद राजीव कुमार, जिला प्रभारी ललन साहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व विधायक आचार्य विश्वनाथ बैठा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। बैठक का संचालन महामंत्री राजू चौबे ने किया।
यह भी पढ़ें: गया टाउन विधानसभा सीट का 'चक्का जाम' बना मुद्दा; सत्ता का संग्राम में कहां फंसे मंत्री प्रेम कुमार?