फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Uncle did dirty work with 11 year old girl in Gaya; girl admitted in hospital in critical conditio

Bihar News: 11 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, मामा ने किया गंदा काम; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 05 Jun 2025 09:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Jun 2025 09:24 AM IST
सार

बच्ची को उसका मामा सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद उसके साथ हैवानियत की। बच्ची जब बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्ची की हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Bihar News: Uncle did dirty work with 11 year old girl in Gaya; girl admitted in hospital in critical conditio
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बिहार के गया जिले से दिल दहलाने देने वाली मामला प्रकाश में आया है। 11 वर्षीय बच्ची के साथ मामा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मूर्छित अवस्था में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना बुधवार की देर शाम गया जिले के आमस थाना की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात आमस थाना क्षेत्र के डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की गई है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए, डायल-112 आमस थाना द्वारा पांच मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पर सीनियर एसपी आनंद कुमार ने मामले को  गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 एवं थानाध्यक्ष आमस थाना को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही एफएसएल टिम को भी साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पीड़ित बच्ची के परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछ-ताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: स्वास्थ्य मंत्री के आवास को कांग्रेसियों ने घेरा, गोबर फेंका, पोस्टर पर कालिख भी पोत दी; जानिए मामला
पुलिस ने थाने में मामला दर्ज 
आमस थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गया पुलिस महिला एवं बच्चों के सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस मामले में त्वरित गति से अनुसंधान कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा तथा त्वरित विचारण कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed