फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two youths died in road accident news auto crushed bike riders Siwan Bihar Police

Accident News : ऑटो ने बाइक सवार को कुचला, दो युवकों की दर्दनाक मौत; परिजनों ने सड़क जामकर खूब किया हंगामा

Sat, 22 Feb 2025 09:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 22 Feb 2025 09:56 PM IST
सार

Road Accident : बिहार में बाइक सवार युवकों को एक ऑटो ने रौंद दिया, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और ग्रामिनोंम न्जे जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Bihar News : Two youths died in road accident news auto crushed bike riders Siwan Bihar Police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीवान में टेम्पू ने दो युवकों को कुचल दिए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। मृतकों की पहचान लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र शिवम उर्फ छोटू सिंह और लखनौरा निवासी शेख शमशेर आलम के पुत्र कौसर अली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


टेम्पू ने मारी सीधी टक्कर 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सीवान से बसंतपुर जा रहे थे। दोनों अभी रामपुर गांव के पास पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार में सामने से आ रही टेम्पू अनियंत्रित होकर सीधे बाइक सवार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेम्पू पलट गई और बाइक सवार कुछ दूर तक फेंका गए। दूर सड़क पर गिरते ही दोनों  रूप से गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना होते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गये। आननफानन में दोनों घायल युवकों को सीवान सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। टेम्पू चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। परिजनों में इस दुर्घटना को लेकर काफी आक्रोश दिखा। गुस्साए परिजनों एव ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रख कर सीवान-छपरा मुख्य मार्ग को क़ई घण्टे तक जाम रखा। वही प्रशासन के काफी समझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया है कि सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टेम्पू जप्त कर लिया गया है। चालक फरार है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed