फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two youths died in Bhagalpur, mutual dispute, firing: Bihar police engaged in investigation

Bihar News: दो युवकों की हत्या से हड़कंप, विवाद के आपस में ही लड़ने लगे दोनों, एक-दूसरे को मारी गोली

Fri, 04 Apr 2025 07:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Apr 2025 07:46 AM IST
सार

Bhagalpur News: आरोप है कि दोनों युवक स्मैक के कारोबार में शामिल थे। इसी को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से मतभेद चल रहा था। बीती रात इसी बात पर विवाद हुआ। देखते ही देखते यह विवाद खूनी खेल में बदल गया और दोनों ने एक-दूसरे की जान ले ली।

विज्ञापन
Bihar News: Two youths died in Bhagalpur, mutual dispute, firing: Bihar police engaged in investigation
महिला की हत्या में बीटेक छात्र सहित पांच गिरफ्तार

विस्तार

भागलपुर के नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में दो युवकों की मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ने एक दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार देर रात भवानीपुर इलाके में इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा हा है कि काली स्थान के पास दोनों युवकों आपसी विवाद के कारण एक-दूसरे के ऊपर गोली चला दी। इसमें दोनों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान करण पोद्दार (30) और सोनू उर्फ शुभम मिश्रा (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करण और शुभम गांव के काली मंदिर स्थित कुएं के पास बैठे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। शुभम ने गोली लगने के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। उसे एक गोली सीने में और एक हाथ में लगी, जबकि करण को तीन गोलियां सीने में मारी गईं। बताया जा रहा है कि शुभम के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जबकि करण अकेला था। गोलीबारी के दौरान शुभम के साथी ने भी करण पर गोली चलाई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा व्यक्ति वहां से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन


दोनों युवकों के शव करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़े थे
स्थानीय सौरभ ने बताया कि दोनों युवकों के शव करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़े थे। करण के शव के पास खून फैला हुआ था, जबकि शुभम के शव के पास खून के निशान नहीं मिले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मायागंज अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। पुलिस को घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां 10 से अधिक राउंड फायरिंग हुई थी। सभी गोलियां पिस्टल से चलाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां ने कहा- राजनीतिक षड्यंत्र के तहत शुभम की हत्या हुई है
घटना के बाद शुभम मिश्रा की मां प्रेराजनीतिक षड्यंत्र के तहत उसे मार दिया गयामलता देवी मायागंज अस्पताल पहुंची और बेटे के शव से लिपटकर बिलखने लगीं। उन्होंने कहा कि अगर मेरा बेटा 10 मिनट और रुक जाता तो आज जिंदा होता। हमने उसे रोका था, लेकिन वह नहीं रुका। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उसे मार दिया गया। मेरा घर उजड़ गया। शुभम की बहन शरीक कुमारी ने बताया कि उनके पिता का छह महीने पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। शुभम घर का इकलौता बेटा था और तीन बहनों का अकेला सहारा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, करण पोद्दार इलाके में लंबे समय से स्मैक का धंधा कर रहा था और नशे की हालत में ही रहता था। शुभम भी इस धंधे में शामिल था, हालांकि दोनों के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। शुभम एक स्थानीय स्कूल में शिक्षक भी था, जबकि करण केवल नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त था। करण की दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक साल का बेटा भी है। घटना के बाद शुभम के परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे, जबकि करण के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

किशोरी का सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या , प्रेमी पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed