फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two youths died in an accident on the highway in Jamui; Pickup-Bullet collided

Bihar: हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों, पिकअप ने मारी टक्कर

Wed, 04 Jun 2025 10:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 04 Jun 2025 10:34 AM IST
सार

Jamui News: दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बुलेट बाइक को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar News: Two youths died in an accident on the highway in Jamui; Pickup-Bullet collided
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई-नवादा मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की रात 11: 30 बजे के लगभग बुलेट और पिकअप वैन की सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हाबुनगर गांव निवासी अरुण यादव के 25 बर्षीय पुत्र व अलीगंज प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश यादव के भतीजे राजेश कुमार तथा उसी गांव के गणेश यादव के 30 बर्षीय पुत्र पप्पू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बुलेट से शादी समारोह में शामिल होने पकरीबरावां जा रहे थे। उसी दौरान चंद्रदीप चौक पर पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप भान से सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

बिहार के इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में सुबह से ही बूंदाबादी; जानें मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
टक्कर इतनी भयंकर था कि बुलेट पिकअप भान में फसकर लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए चला गया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए शेखपुरा ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस अप्रत्याशित घटना से सभी हैरान हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पुलिस से न्याय की गुहार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed