{"_id":"66c9d12af1f9cabf460794a9","slug":"bihar-news-two-youths-died-in-a-horrific-road-accident-in-patna-people-created-ruckus-on-the-road-in-protest-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, विरोध में लोगों ने सड़क पर जमकर किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, विरोध में लोगों ने सड़क पर जमकर किया बवाल
Sat, 24 Aug 2024 05:55 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:55 PM IST
सार
नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, जबकि एक युवक सड़क पर टहल रहा था। इसी बीच वाजिदपुर के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के नौबतपुर में एक तेज रफ्तार वाहन ने दो युवकों को कुचल दिया। इसमें दोनों की मौत मौके पर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नौबतपुर पटना सड़क को जाम कर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन
नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, जबकि एक युवक सड़क पर टहल रहा था। इसी बीच वाजिदपुर के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दियारा के महंगु पुर निवासी नीतीश कुमार (18) अपनी मोटरसाइकिल से नौबतपुर आ रहा था। इसी क्रम में वाजिदपुर के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने मोटरसाइकिल सवार नीतीश कुमार को कुचल दिया। वहीं, एक अन्य युवक सड़क से गुजर रहा था। तेज रफ्तार वाहन ने उसे भी कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू सिंह तरेत निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग सड़क पर उतर आए और लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन