{"_id":"66ce9e604fd0bdff7505ab37","slug":"bihar-news-two-sisters-and-brother-shot-in-saharsa-condition-critical-were-returning-after-seeing-the-fair-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सहरसा में दो बहन और भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; मेला देखकर लौट रहे थे तीनों, पड़ोसी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सहरसा में दो बहन और भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; मेला देखकर लौट रहे थे तीनों, पड़ोसी पर आरोप
Wed, 28 Aug 2024 09:19 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:19 AM IST
सार
इटहरी थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि दोनों बच्ची और एक बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पड़ोसी से विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा में अपराधियों ने दो लड़कियों समेत तीन लोगों को गोली मार दी। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मकदमपुर की है। मंगलवार मध्य रात्रि को तीनों चेहल्लुम का मेला देखकर लोट रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
पिता से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मो. साहेब ने अपने भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित मो. अफसर ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व साहेब से विवाद हुआ था। उसने न्यायालय में केस किया था। वह अक्सर केस उठाने की धमकी देता था और केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी देता था। जान की डर से मैं बाहर रहने लगा।
आरोपी की तलाश में छापेमारी
पीड़ित ने आरोप लगाया कि साहेब मेरी बच्ची को पहचानता था। मुझे नहीं मार पाया तो मेरे बच्चों पर ही गोली चला दी। जख्मियों की पहचान 15 वर्षीय मुस्कान खातून, 12 वर्षीय सुबेदा खातून, 10 वर्षीय तैयब के रूप में हुई। मामले में बनमा इटहरी थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही दोनों बच्ची और एक बच्चे को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल भेजा गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।