फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two people shot in Sitamarhi; The condition of both is critical; The criminals fired ten rounds

Bihar News : सीतामढ़ी में दो लोगों को मारी गोली; दोनों की हालत गंभीर; इस कारण अपराधियों ने दस राउंड फायरिंग की

Mon, 24 Jun 2024 08:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Jun 2024 08:53 AM IST
सार

सुरसंड थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है। दोनों जख्मियों से होश में आने के बाद फर्द बयान भी लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Two people shot in Sitamarhi; The condition of both is critical; The criminals fired ten rounds
घायल ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर है। अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। घटना जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र की है। रविवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर रविवार की रात्रि बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फयरिंग की। बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा करीब नौ से दस राउंड फायर किया गया है। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है।

विज्ञापन


पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है
बताया कि सुरसंड थाना क्षेत्र के वीरपुर मलाही पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है। दोनों जख्मियों को इलाज के लिए आननफानन में सीतामढ़ी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दोनों जख्मी की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी शिव शंकर सदा और शंभू राय के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन


जमीन के विवाद में इन्हें गोली मारी गई है
स्थानीय लोगों का कहना है कि दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद में इन्हें गोली मारी गई है। इधर, सुरसंड थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है। दोनों जख्मियों से होश में आने के बाद फर्द बयान भी लिया जा रहा है। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि दोनों जख्मी की स्थिति बेहद खराब है। हालांकि, चिकित्सकों की टीम ने शरीर से गोली निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने पहुंचे बदमाश करीब नौ से दस की संख्या में थे। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में गोलीबारी हुई है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed