फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two people including the Mukhiya killed in Lakhisarai, shot by criminals: Bihar Police

Bihar: लखीसराय में मुखिया समेत दो की हत्या, श्राद्धकर्म का भोज खाकर लौट रहे थे दोनों, अपराधियों ने मारी गोली

Wed, 18 Jun 2025 10:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Jun 2025 10:11 AM IST
सार

लखीसराय एसपी अजय कुमार ने दोनों की हत्या की पुष्टि की और कहा किअपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Bihar News: Two people including the Mukhiya killed in Lakhisarai, shot by criminals: Bihar Police
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में मंगलवार देर रात हुए डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू सिंह और वार्ड सदस्य इंदु देवी के पुत्र सह प्रतिनिधि चंदन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों श्राद्धकर्म का भोज में शामिल होकर घर लौट रहे थे, उसी समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटनास्थल श्रद्धा भोज के स्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक गोलियों की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, अपराधी अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए गांव से बाहर फरार हो चुके थे। गोलीबारी की आवाज से पूरा गांव दहशत में फैल गया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आननफानन में दोनों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर मणि भूषण ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि मुखिया के शरीर में पांच से छह गोली लगी हैं, जबकि वार्ड प्रतिनिधि को एक से दो गोली लगी है। गोली की सही संख्या पोस्टमार्टम और एक्स-रे के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मौके पर सदर अस्पताल पहुंचे लखीसराय एसपी अजय कुमार ने दोनों की हत्या की पुष्टि की और कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में बना रेल इंजन दूसरे देशों की ट्रेनें घुमाएगा; बिहार ने कैसे किया यह करिश्मा, आप भी जानें

गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है
वहीं, घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटनास्थल के पास से गुजर रही गश्ती गाड़ी को सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे अपराधियों को भागने का मौका मिल गया। फिलहाल गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और माहौल को शांत रखने की कोशिश की जा रही है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

पुलिस को मौके से 11 खोखे बरामद हुए
पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में मुखिया चंदन कुमार सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और दहशत का माहौल है। घटना के बाद से एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात है। पुलिस ने घटनास्थल से 11 खोखे और खेत से एक बैग में कपड़े बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आशंका है कि अपराधियों को बाहर से बुलाया गया था। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम लखीसराय सहित अन्य जिलों में भी छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bihar News: Two people including the Mukhiya killed in Lakhisarai, shot by criminals: Bihar Police
मुखिया संघ ने जताया विरोध। - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद जनप्रतिनिधियों में आक्रोश
इधर, इस घटना से जिले भर के मुखिया और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मुखिया संघ ने जिला प्रशासन और सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। हत्या के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में मुखिया और जनप्रतिनिधि पहुंचे। मौके पर मौजूद मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह उर्फ मखरू सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की सरकार की सारी घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने बताया कि मृतक मुखिया ने हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन उसे अब तक लाइसेंस नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार अगर जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा नहीं कर सकती तो ऐसे में पंचायती राज व्यवस्था का कोई औचित्य नहीं बचता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed