फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two people died in road accidents in Purnia and Muzaffarpur; Car burnt after hitting pole

Bihar News: पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; यहां पर पोल से टक्कर के बाद जली कार

Wed, 25 Dec 2024 10:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया/ मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया/ मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Dec 2024 10:43 AM IST
सार

पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इसमें लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Two people died in road accidents in Purnia and Muzaffarpur; Car burnt after hitting pole
सड़क दुर्घटना की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मौत उस वक्त हुई जब युवक आर 15 बाइक से ससुराल पूर्णिया आ रहे थे। मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सूचना के बाद गुलाबबाग टीओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। घटना मंगलवार देर रात्रि सदर थाना क्षेत्र के सोनौली चौक के पास घटी है। मृतक की पहचान मुफस्सिल क्षेत्र के वीरपुर पोखरिया निवासी मो जाहिर के पुत्र जसिन (25 वर्ष) के रूप में है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व पूर्णिया शहर में हुई थी
मृत के भतीजा वसीम ने बताया कि चाचा जसिन की शादी एक वर्ष पूर्व पूर्णिया शहर में हुई थी। देर रात्रि पत्नी के फोन आने के बाद मिलने के लिए पूर्णिया आ रहे थे। इसी सोनौली चौक ट्रक जीरो माइल से पूर्णिया की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक होने के कारण बाइक ट्रक में जा घुसी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां के स्थानीय लोगों द्वारा युवक के इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने भी जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। सोनौली चौक पर मौजूद पुलिस के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में लिया। साथ ही ट्रक चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Bihar News: Two people died in road accidents in Purnia and Muzaffarpur; Car burnt after hitting pole
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

पोल से टकराई कार
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का बड़ा कहर देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार कार राहगीर को रौंदते हुए एक बिजली के पोल से जा टकराई है। उक्त कार में अचानक आग लग गई और मौके पर पूरी कार धू-धूकर जल गयी। इस दौरान कार में सवार लोगों को बाहर में निकाल लिया गया है। पूरा मामला जिले के बोचहा थाना क्षेत्र इलाके के भूसाही NH 57 फोर लेन के पास की बताई गई है। कार में आग लगने के बाद से मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बोचहा थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। आग पर काबू पाया जाने में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दरभंगा की ओर से आ रही एक कार ने एक राहगीर को रौंदते हुए बिजली के पोल में जाकर जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके कारण कार में देखते-देखते आग लग गई। कार पूरा जलकर खाक हो गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed