{"_id":"676aba5d6cd70effff085c98","slug":"bihar-news-two-parties-clashed-in-nawada-bihar-police-news-hindi-news-today-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पंचायत भवन बनाने को लेकर हुआ हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पंचायत भवन बनाने को लेकर हुआ हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, एक व्यक्ति की मौत
Tue, 24 Dec 2024 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 24 Dec 2024 07:12 PM IST
सार
Bihar : गांव में विकास कार्य को लेकर कुछ ग्रामीण एक जगह इकठ्ठा हुए थे। तभी अचानक हंगामा होने लगा और फिर देखते ही देखते भीड़ दो पक्षों में बंट गई और मार-पीट होने लगी।
विज्ञापन
पूछ-ताछ करते एसपी अभिनव धीमान।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के नवादा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव की है। मृतक की पहचान मो. सज्जाद (70) के रूप में की गई है। हिंसक झड़प के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। फ़िलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि कौआकोल प्रखंड के करमाटांड़ गांव में पंचायत भवन बनाने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ। विवाद होते-होते मामला मारपीट तक पहुँच गया। इसी मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। साथ ही दो लोग घायल भी हो गये हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने खुद स्थिति का जायजा लिया। कुछ देर के बाद फॉरेंसिंक टीम भी वहां पहुँच गई। एसआईटी का गठन
विज्ञापन
इस पूरे मामले में डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि कौआकोल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जांच की तो पता चला कि दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।इस पूरी घटना पर पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी का गठन किया है। छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से घटना के बाद मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन