{"_id":"65d1c7c68e03e755480c87ea","slug":"bihar-news-two-miscreants-arrested-with-fake-notes-and-machine-in-gaya-printed-fake-money-at-home-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : घर में छाप रहे थे नकली नोट, पुलिस ने 5 लाख रुपये और मशीन के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : घर में छाप रहे थे नकली नोट, पुलिस ने 5 लाख रुपये और मशीन के साथ दबोचा
Sun, 18 Feb 2024 02:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:33 PM IST
सार
Bihar : शहर में इन दिनों 500, 200 और ₹50 रुपये के नकली नोट लगातार लोगों को मिल रहे थे। ऐसी सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान पुलिस ज्यों ही एक घर पर दस्तक दी और घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन
नोट छपने की मशीन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में पुलिस ने नकली करेंसी के साथ दो धंधेबाजों को दबोच लिया है। उनके पास से पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपए नकली नोटों के साथ मशीन भी बरामद किया है। आरोपी चेरकी थाना क्षेत्र के कुरमामा गांव निवासी एक घर में मशीन लगाकर नकली नोट छापने का काम कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने काफी संख्या में नकली करेंसी बरामद किया है।
विज्ञापन
घर में चल रहा था नकली नोट छापने का धंधा
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि चेरकी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरमामा गांव के एक घर में नकली नोट छापने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर चेरकी थाने की पुलिस ने कुरमामा गांव की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से पुलिस को नोट छापने की दो मशीन और चार लाख 73 हजार 400 रुपए नकली नोट बरामद किया। पुलिस ने नकली नोट छपने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि बरामद नकली नोटों में 500, 200 और ₹50 रुपये का नोट है। मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुरमामा गांव के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र कुमार (30) और दूसरा आरोपी टनकृप्पा थाना क्षेत्र के चामूखाप गांव निवासी उमेश शंकर शर्मा के पुत्र अनुज कुमार (29) के रूप में की गई। वहीं छापेमारी के बाद गया पुलिस पूरे नेटवर्क को पकड़ने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि नकली नोट छापने और इस धंधे से जुड़े उन सारे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि कई अन्य जानकारियां हैं जिन्हें हम अभी शेयर नहीं कर सकते। गया पुलिस का कहना है कि कई महत्वपूर्ण बातें हैं जिनको लेकर पुलिस जांच -पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली थी जानकारी
गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चेरकी थाना क्षेत्र के कुरमामा गांव में नकली नोट छापने का काम किया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर करीब पांच लाख रुपए का नकली नोट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से नोट छापने वाला मशीन, कटर, प्रिंटर, मोहर बरामद किया गया है। उक्त उपकरणों से नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया जा रहा था। साथ ही पुलिस इस नेटवर्क में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।