फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two innocent girls died due to drowning in Nalanda; Had gone to river bank, Accidents News

Bihar News : नालंदा में दो मासूम बच्ची की डूबने से मौत; नदी किनारे गई थी, पैर फिसला तो ऐसा हुआ

Mon, 19 Aug 2024 12:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 19 Aug 2024 12:11 PM IST
सार

तेलमर थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों बच्ची की जान नदी में डूबने से गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Two innocent girls died due to drowning in Nalanda; Had gone to river bank, Accidents News
दोनों बच्चियों की लाशों को बाहर निकाल लिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के नौनहीया नदी में डूबने से दो मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना तेलमर थाना क्षेत्र के मोहनखंधा गांव की है। पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रविवार शाम को नोनहीया नदी में डूबने से दो छोटी बच्चियों की मौत हो गई।  दुखद घटना उस समय हुई कि जब दोनों बच्चियां नदी के किनारे शौच करने गई थी। बच्चियों की पहचान, मोहनखंधा गांव निवासी सोनेलाल पासवान की पुत्री ब्यूटी कुमारी (06) और चंदन पासवान की पुत्र करिश्मा कुमारी (10) के रूप में की गई है। स्थानीय आपदा मित्र अमरजीत कुमार भोला यादव के अनुसार, बच्चियों का पैर फिसलने से वे नदी के बीच में चली गईं और डूब गईं।
विज्ञापन


दोनों बच्चियों के शव नदी से बाहर निकाले गए
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन बच्चियों का पता नहीं चल सका। बाद में स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। रात भर चले बचाव अभियान में गोताखोरों की टीम और आपदा मित्रों ने अथक प्रयास किया। लगभग 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, सोमवार सुबह दोनों बच्चियों के शव नदी से बाहर निकाले गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
तेलमर थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य कमलेश पासवान, स्थानीय मुखिया हरि नारायण सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चियों के परिवारों को सांत्वना दी और आपदा राहत के तहत मिलने वाले लाभों को दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed