{"_id":"66fe8b8f043b40511e044354","slug":"bihar-news-two-including-a-youth-died-due-to-drowning-in-flood-water-darbhanga-news-bihar-police-news-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बाढ़ के पानी में डूबकर एक युवक सहित दो की मौत, जिला प्रशासन ने कहा- हर हाल में बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बाढ़ के पानी में डूबकर एक युवक सहित दो की मौत, जिला प्रशासन ने कहा- हर हाल में बरतें सावधानी
Thu, 03 Oct 2024 05:48 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:48 PM IST
सार
बहुत लोग बेवजह अपने मोबाइल में सेल्फी बनाने और वीडियो बनाने नदी किनारे या बाढ़ के पानी के पास जाते हैं और बड़ी घटना हो जाती है। ऐसे में बेवजह ऐसे जगहों पर जाने से बचे और यह काम बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा के कुशेस्वरस्थान अरराही गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलिथिन विरतण के दौरान एक युवक की मौत नदी मे डूबकर हो गई है। स्थानीय लोगों ने घटना स्थल से शव को निकालकर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। स्थानीय अंचल अधिकारी ने थाना के माध्यम से शव डीएमसीएच भेजकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बुचो ठाकुर (32) के रूप में कई गई है।
विज्ञापन
किरतपुर प्रखंड में एक बच्चे की डूबने से मौत हुई
बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि खुद दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने अपने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को देते हर कहा कि एक दिन पहले किरतपुर में एक बच्ची का शव पानी में मिला था जबकि आज दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बूचो ठाकुर की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हुई है। वह अपने घर से कही जा रहे थे, तभी उनका पांव फिसल जाने के कारण नदी में गिर गए। इस कारन उनकी मौत हो गयी है। इसके आलावा बाढ़ में मौत की कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं है। वहीं किरतपुर प्रखंड में एक बच्चे की डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
नदी किनारे या बाढ़ के पानी के पास जाते हैं
उन्होंने पूरे जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि बहुत लोग बेवजह अपने मोबाइल में सेल्फी बनाने और वीडियो बनाने नदी किनारे या बाढ़ के पानी के पास जाते हैं और बड़ी घटना हो जाती है। ऐसे में बेवजह ऐसे जगहों पर जाने से बचे और यह काम बिल्कुल न करें। ऐसी में थोड़ी सी चूक से बड़ी घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। इसे टाला जा सकता है। इसके आलावा उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों के माता पिता से भी विशेष आग्रह किया कि वह अपने बच्चों पर पूरी नजर बना कर रखे ताकि ज्यादा पानी के जगह बच्चे न जा सके।
विज्ञापन