Bihar : अजब प्रेम की गजब कहानी; प्रेमिका के दो बच्चों को साथ मिलकर मारा, फिर खुदकुशी... मामी-भांजा चर्चा में
Purnea News: पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में दोनों बच्चियों की हत्या की बात सामने आ रही है। नाबलिग लड़के की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विस्तार
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया
इधर, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही अमौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों में मो अख्तर की बेटी साजिया (4) और दिल आरा (02) और रैली बलुआ टोली शेख जाकिर के पुत्र तौकीर (16 वर्ष) है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
मामी बोली- भांजे ने खुदकुशी कर ली
इधर, महिला ने पुलिस के सामने जो बयान दिया वह हैरान करने वाला है। कहा कि तौकरी के साथ तीन महीने से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार रात वह मेरे कमरे में आया। मैं दोनों बच्चों के साथ बेड पर लेटी हुई थी। उसने कहा दूसरे कमरे में चलो। मैं उसके साथ चली गई। इसके बाद हमलोगों के बीच संबंध बना। कुछ देर बाद हमलोग वापस कमरे में आ गए। मैंने तौकीर के साथ मिलकर दोनों बच्चों को मार डाला। घटना के बाद भांजे ने कहा कि अब हम भी नहीं जी पाएंगे। हमको भी मार दो। मेरे घरवालों को पता चला कि वह क्या बोलेंगे? इसके बाद मैंने कहा कि मुझे भी नहीं जीना है। मेरी यह बात सुनकर भांजे ने खुद ही फांसी लगा लिया। इधर, तीन-तीन मौत के बाद महिला ने खुद अपने पिता को वारदात की सूचना दी। उसके बाद पिता घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चियों की हत्या की बात सामने आ रही है। तौकीर की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
मेरे भाई की साजिश के तहत हत्या
मृतक तौकीर के बड़े भाई मुजफ्फर ने बताया कि मेरे भाई की साजिश के साथ हत्या की गई है। मेरा भाई खुदकुशी नहीं हुई है बल्कि कुछ लोगों ने मिलकर मार दिया है। घटना के संबंध में बायसी डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वहीं युवक प्रथमदृष्टा आत्महत्या किया है । तीनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला के देवर को भी हिरासत में लिया गया है।गिरफ्तार महिला से थाने में पूछताछ की जा रही है ।