फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two died to collapse of school building in Katihar.bihar police.bihar education.

Bihar News : भरभरा कर गिरा स्कूल भवन; मलबे के नीचे दबकर दो की मौत

Sat, 02 Mar 2024 09:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 02 Mar 2024 09:32 PM IST
सार

Bihar :अचानक भरभराकर भवन टूटकर गिरने लगा।इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता दो लोग मलवा के नीचे दब गये, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य शख्स घायल हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : Two died to collapse of school building in Katihar.bihar police.bihar education.
घटनास्थल पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कटिहार में जर्जर स्कूल को तोड़ने के दौरान भवन भरभराकर कर गिर गया । इस घटना में तीन मजदूर मालवा के नीचे दब गए, जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है । स्थानीय लोगों ने आननफानन में उसे इलाज के लिये अस्पताल ले गये लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के पीरगंज प्राथमिक विद्यालय की है । मृतकों की पहचान साजन मंडल और सरवन मंडल के रूप में की गई है।

विज्ञापन


स्कूल भवन तोड़ने के क्रम में हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीरगंज प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन तोड़ा जा रहा था। भवन तोड़ने के दौरान अचानक पूरा भवन भरभराकर गिर पड़ा, जिसके मलबे में तीन मजदूर दब गए । हादसे के बाद जब तक लोग मदद को दौड़ते, तब तक दो मजदूरों की मौत हो गयी। इस घटना में तीसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया । आननफानन में उस तीसरे घायल मजदूर को इलाज के लिये आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने घायल मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका प्राथमिक इलाजकर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed