Prayag Raj Accident news : पटना से प्रयागराज जा रही गाड़ी में ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; कई घायल
Accident news : मिनी बस में कुल 26 लाेग सवार होकर पटना से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। मिनी बस जैसे ही यूपी के चंदाैली जिले के अलीनगर थाना के जंसो की मड़ई के नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रेलर ने मिनी बस में जोरदार टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना से प्रयागराज कुंभ जा रहा मिनी बस और ट्रेलर में हुए टक्कर में दो महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दस लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है। घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदाैली स्थित जंसो की मड़ई के पास की है। मिनी बस में सवार 26 लाेग कदमकुआं थाना क्षेत्र के अबूलास लेन के रहने वाले एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान प्रिया मोदी और कविता मोदी के रूप में हुई है। वही गंभीर रूप से घायलाें में आलाेक माेदी और कनक केसरी हैं। दाेनाें का वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावे भी कई लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।
चालक को नींद आने की वजह से रोकी गई थी गाड़ी
घटना के संबंध में घायल लोगों ने बताया कि मिनी बस में कुल 26 लाेग सवार थे। सभी लोग मंगलवार काे पटना से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए थे। मिनी बस जैसे ही यूपी के चंदाैली जिले के अलीनगर थाना के जंसो की मड़ई के नेशनल हाईवे पर पहुँची, तभी सामने से आ रही ट्रेलर ने मिनी बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि 10 लाेग घायल हाे गए। उन घायलाें में दाे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
खड़ी गाड़ी में ट्रेलर ने मारी टक्कर
घायलों ने बताया कि मिनी बस चालक को नींद आ रही थी। इस पर गाड़ी में सवार लोगों के कहने पर चालक ने गाड़ी को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। कुछ लोग गाड़ी में ही आराम करने लगे जबकि कुछ लोग गाड़ी से उतरकर सर्विस लेन के किनारे स्थित चाय की दुकान पर चले गए। इसी बीच तेज गति से जा रहे ट्रेलर ने मिनी बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस नेशनल हाईवे से सर्विस लेन पर जाकर पलट गई। घटना होते ही स्थानीय लोग भी उधर दौड़ पड़े। कुइच लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
भाग रहे ट्रेलर को पुलिस ने पकड़ा
घटना के संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी विनाेद कुमार मिश्रा ने बताया कि दाे लोगों की माैत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि 11 लाेग घायल हाे गए हैं। सभी पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र स्थित अबूलास लेन के एक ही परिवार के लोग हैं। दाेनाें शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस ट्रेलर से यह घटना हुई है वह राजस्थान की गाड़ी है, जिसे जब्त कर लिया गया है। ट्रेलर के चालक काे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।