फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two children burnt to death in house fire khagaria bihar police

Bihar News : खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, दो बच्चों की मौत; कई जानवर भी झुलसे

Sun, 30 Mar 2025 04:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 30 Mar 2025 04:35 PM IST
सार

Bihar : अचानक धुआं देखकर लोग समझने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते चारों तरफ से आग ने घेर लिया। जब आग की पलटें शांत हुई तो पता चला कि सामान तो जला ही, साथ ही साथ दो बेटे भी जलकर राख हो गये।

विज्ञापन
Bihar News : Two children burnt to death in house fire khagaria bihar police
आग ने सब कुछ जला दिया - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खगड़िया में आग से दो मासूम बच्चे बुरी तरह से झुलस गये, जिससे दोनों की मौत हो गई, जबकि बच्चों को बचाने की कोशिश में पिता भी झुलस गए। इस घटना में करीब एक दर्जन पालतू जानवर भी जल गये हैं। घटना के बात पूरे गांव में कोहराम मचा है। इधर प्रशासन के द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना चौथम थाना क्षेत्र के रोहियार बंगलिया गांव की है। मृतकों की पहचान संदीप कुमार (5) और सूरज कुमार (3) के रूप में की गई है। वहीं बच्चों को बचाने के प्रयास में पिता संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया। वहीं इस आगलगी की घटना में एक दर्जन बकरी के भी जलने की बात कही जा रही है। जबकि तीन घर आग की चपेट में आए हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर
विज्ञापन


राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन 
आगलगी की इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आग संजय सिंह और अजय सिंह के घर में लगी। आग देखते ही देखते इतना बिकराल हो गई कि घर में सो रहे दो छोटे मासूम उसी आग में जलकर राख कर गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना बनाने के दौरान लगी आग
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि आग खाना बनाने के दौरान लगी, जिसने एक घर से दूसरे और तीसरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। लोगों ने बताया कि संजय सिंह के घर में दो मासूम बच्चे सो रहे थे, जिनकी आग में जल जाने से मौत हो गई। गौरतलब है कि खगड़िया में बीते 15 दिनों में कई आगलगी की घटना हुई है। वहीं रविवार की घटना दो बच्चों के लिए काल साबित हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : इन 179 सवालों ने 20 हजार से दो लाख तक का इनाम दिला दिया; जानें, बिहार बोर्ड टॉपर कैसे चुने गए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed