{"_id":"64afd253e372e731f70ea377","slug":"bihar-news-two-and-a-half-year-old-child-died-after-falling-into-drain-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: खेलते समय नाले में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत, समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: खेलते समय नाले में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत, समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी में हुआ हादसा
Thu, 13 Jul 2023 04:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 04:00 PM IST
सार
Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में नाले में गिरकर एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के सामने खेल रहा था, इसी दौरान ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
ढाई साल के बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर शहर के रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह आरपीएफ क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी के ढाई साल के बेटे की क्वॉर्टर के सामने नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्य समेत आरपीएफ कर्मियों के बीच मातम का माहौल है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया है कि क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी का बेटा अथर्व गुरुवार सुबह अपने क्वॉर्टर के सामने खेल रहा था। परिवार के लोग भी आसपास ही थे। इसी दौरान वह नाले में जा गिरा। लेकिन लोगों की उस पर नजर नहीं पड़ी। बच्चे को नहीं देखने के बाद परिवार के लोग आसपास खोजने लगे। इसी दौरान लोगों ने बच्चे को नाले में गिरा हुआ पाया।
विज्ञापन
हल्ला होने पर जुटे आरपीएफ कर्मियों ने बच्चे को आनन-फानन में उठाकर रेलवे अस्पताल लाया। वहां से परिवार के लोग बच्चे को एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। बाद में परिवार के लोग बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने ईसीजी टेस्ट के बाद मृत घोषित कर दिया। बच्चे को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवारिक सदस्यों में कोहराम मच गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर को कई पुलिसकर्मी संभाल रहे थे, बावजूद वह बेसुध बनी हुई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद आरपीएफ कर्मियों में मातम...
बताया गया है कि इंस्पेक्टर संगीता के पति दिनेश कुमार हैं। इंस्पेक्टर संगीता झारखंड की रहने वाली हैं और पिछले एक साल से समस्तीपुर में कार्यरत हैं। इस घटना के बाद परिवार के लोगों के साथ ही आरपीएफ कॉलोनी में मातम की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के बाद आरपीएफ के वरीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।