{"_id":"6843b67b66ed6aea850dad0c","slug":"bihar-news-truck-hits-leader-of-opposition-tejashwi-yadav-s-escort-car-policeman-injured-vaishali-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेजस्वी यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर; पुलिसकर्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेजस्वी यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर; पुलिसकर्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे
Sat, 07 Jun 2025 09:18 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 07 Jun 2025 09:18 AM IST
सार
Road Accident News: हादसे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना में जो लापरवाह लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हर दिन लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में मर रहे हैं।
विज्ञापन
घायलों का हाल जानने पहुंचे तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में चलने वाली एस्कॉर्ट गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें तेजस्वी यादव की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के गोरौल थाना क्षेत्र के गोड़ीया पुल से पहले हुई। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने तेजस्वी यादव के काफिले में चल रही एक एस्कॉर्ट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एस्कॉर्ट में सवार पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में तेजस्वी यादव ने अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है।
घायलों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव
बताया गया कि तेजस्वी यादव मधेपुरा से कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना लौट रहे थे। जैसे ही तेजस्वी यादव वैशाली जिले के गोरौल थाना से कुछ दूर आगे बढ़े, वे एक चाय की दुकान पर रुककर चाय पी रहे थे। इसी दौरान, एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी, जिसमें वैशाली जिला बल के पुलिसकर्मी और तेजस्वी यादव के साथ एस्कॉर्ट में चल रहे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सूचना के मिलते ही तेजस्वी यादव खुद सदर अस्पताल पहुंचे और घायल ड्राइवर एवं पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। घायल पुलिसकर्मियों में रामनाथ यादव, ललन कुमार और धरविर कुमार शामिल हैं।
ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है
इधर, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। तेजस्वी यादव ने सदर अस्पताल में कहा कि वे सुबह 10 बजे से यात्रा पर थे और मधेपुरा में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। चाय पीने के लिए रुकने के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि यदि ट्रक का नियंत्रण नहीं खोता, तो वह भी शिकार हो सकते थे। उन्होंने प्रशासन को तुरंत फोन किया और टोल प्लाजा पर ट्रक को पकड़ लिया गया। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
'सत्य की राह पर चलने वाले की हमेशा होती है जीत', लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का ट्वीट
सिविल सर्जन ने कहा- सभी ही हालत स्थिर है
वैशाली के सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के एस्कॉर्ट गाड़ी में सड़क दुर्घटना हुई है। अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को ठोकर मारी। वे खुद भी अस्पताल आए थे। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। यदि स्थिति ठीक रहती है, तो उन्हें यहीं रखा जाएगा, अन्यथा उच्च केंद्र भेजा जाएगा। अभी सभी की हालत स्थिर है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन