फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Truck hits bus of security forces going on election duty; Two died; Gopalganj, Supaul, Police

Lok Sabha Election : चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा बलों की बस में ट्रक ने मारी टक्कर; तीन की मौत, 12 घायल

Sun, 28 Apr 2024 01:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Apr 2024 01:38 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस अस्पताल लाया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Truck hits bus of security forces going on election duty; Two died; Gopalganj, Supaul, Police
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में एक बस के ड्राइवर और दो कांस्टेबल की मौत हो गयी। वहीं 12 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास एनएच-27 के पास की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे के बाद सदर अस्पताल को अलर्ट करते हुए घायलों का इलाज के लिए एंबुलेंस अस्पताल लाया जा रहा है।

विज्ञापन


दो बसों के बीच में एक जवान फंस गए हैं
बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन से तीन बसों में 242 महिला व पुरुष जिला बल के जवानों चुनाव की ड्यूटी कराने के लिए सुपौल जा रहे थे। सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान यह हादसा हुआ। रास्ते में बरहिमा मोड़ के पास बस रोककर सभी नाश्ता कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आई कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक उरांव, दिग्विजय कुमार और पवन महतो की हो गई। वहीं 12 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हैं। बताया जा रहा कि हादसा इतना दर्दनाक था कि दो बसों के बीच में एक जवान फंस गए हैं और उन्हें निकालने की कोशिश घंटे तक होती रही। 
विज्ञापन

 

Bihar News: Truck hits bus of security forces going on election duty; Two died; Gopalganj, Supaul, Police
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बरहिमा मोड़ पर अफरातफरी का माहौल
गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात और डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने घटना का जायजा लिया और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर होने की बात कही है। डीएम और एसपी घायलों के इलाज की लगातार मॉनिटरिंग कर रहें हैं। इस हादसे के बाद बरहिमा मोड़ पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। रास्ते पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आवागमन पूरी तरह प्रभावित होने लगा। इसी बीच स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। घायल सभी जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया गया है।

पुलिस ने कंटेनर को जप्त कर लिया
गोपालगंज के एसपी ने बताया कि तीसरे चरण का चुनाव कराने सुपौल जा रहे गोपालगंज पुलिस बल की वाहन को सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरिहमा बाजार के पास कंटेनर ने धक्का मार दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी (दिग्विजय कुमार, पूर्णिया के अशोक कुमार उरांव और बेतिया के पवन महतो) की मौत हो गई। वहीं करीब 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। सभी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कंटेनर को जप्त कर आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed