फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Truck caught fire, car caught fire in Vaishali; Petrol Pump, Fire Protection, Fire Brigade

Burning Truck : पेट्रोल पंप के पास ट्रक में लगी आग, गैरेज में खड़ी कार और दो दुकानें जलीं; बिहार में बड़ी घटना

Thu, 04 Apr 2024 05:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 Apr 2024 05:12 PM IST
सार

भीषण अगलगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने ट्रक, कार, गैरेज और दो गुमटी को अपनी जद में ले लिया। जबतक फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाती तब तक लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
Bihar News: Truck caught fire, car caught fire in Vaishali; Petrol Pump, Fire Protection, Fire Brigade
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के पातेपुर प्रखंड स्थित बहुआरा चौक के पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देख आग भयावह रूप धारण कर लिया। और, बगल के एक गैरेज में लगी स्विफ्ट डिजायर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से गैरेज एवं बगल में रखे दो गुमटी जल गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते ट्रक और स्विफ्ट डिजायर धू धू कर जल गए। मौके पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस एवं दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कार और ट्रक बुरी तरह जल चुका था। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी व्यक्ति की हताहत होने की खबर नहीं है। लोगों का कहना है कि सही समय पर आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed