{"_id":"674dd020d6fd1e0e530dab15","slug":"bihar-news-transformer-blast-in-patna-three-women-burnt-today-news-hindi-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से तीन महिलाएं झुलसीं, पीएमसीएच में चल रहा इलाज; गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से तीन महिलाएं झुलसीं, पीएमसीएच में चल रहा इलाज; गंभीर
Mon, 02 Dec 2024 08:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 02 Dec 2024 08:50 PM IST
सार
Bihar : तेज धमाका के साथ अचानक तीन महिलाएं आग में जलने लगी। मौके पर मौजूद लोग हैरान थे कि अचानक यह क्या हो गया। आननफानन में तीनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर आग बुझाते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में सड़क पर अचानक महिलाएं धू-धू कर जलने लगी। उसे देखते ही आसपास के लोग पानी लेकर दौड़े और आग को बुझाया। फिर महिलाओं को पीएमसीएच भेजा गया। आग से झुलसी महिलाओं की पहचान यशोदा देवी, सरिता देवी और अमिता कुमारी के रूप में की गई है। घटना परसा बाजार स्थित बागपुर गांव की है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से तीन महिलाएं झुलसीं
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन महिलाएं ट्रांसफार्मर के नीचे धूप सेंक रही थीं। तभी अचानक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया। ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होते ही महिलाओं के शरीर में आग लग गई। वीडियो में एक महिला पूरी तरीके से आग में जलती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही
विज्ञापन
परसा बाजार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आनन-फानन में आग से झुलसी तीनों महिलाओं को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते तीनों महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पीएमसीएच में चल रहा इलाज
घटना के संबंध में परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से आग से झुलसी घायल महिलाओं यशोदा देवी, सरिता देवी और अमिता कुमारी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के ब्लास्ट होने से तीनों महिलाएं घायल हुई हैं।