फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Transfer posting of 22 officers of Bihar Administrative Service nitish kumar

Bihar News : सचिव स्तर के कई पदाधिकारी बदले गये, अब बने बंदोबस्त पदाधिकारी, जानिए किस-किस जिले में हुआ बदलाव

Tue, 09 Jul 2024 10:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 09 Jul 2024 10:10 PM IST
सार

Bihar : बिहार में  20 अधिकारियों को बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। ये सभी अधिकारी अपर सचिव, संयुक्त सचिव और मूल कोटि के अधिकारी हैं। दो जिलों के डीटीओ को भी बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Transfer posting of 22 officers of Bihar Administrative Service nitish kumar
बिहार सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में प्रशासनिक सेवा के 22 अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। ट्रांसफर उन सभी 20 अधिकारियों में अपर सचिव, संयुक्त सचिव और मूल कोटि के अधिकारी हैं, जिन्हें बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही दो जिलों के डीटीओ को भी बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


राजधानी सहित पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, सीवान, अररिया और अरवल में हुआ बदलाव 
औरंगाबाद जिले के प्रमोद कुमार
को पश्चिम चंपारण, बेतिया का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वर्तमान में वह लखीसराय जिला में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं। झारखंड के रहने वाले शैलेश कुमार दास को औरंगाबाद जिले में बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है वह फिलहाल औरंगाबाद जिला में ही जिला परिवहन पदाधिकारी हैं। पटना के सुजीत कुमार को सीवान का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। फिलहाल वह सीवान में ही अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह  जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं। मधेपुरा जिला के सुधांशु शेखर को अररिया का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। फिलहाल वह अरवल में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह  जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं। सहरसा जिला के राजीव रंजन को पटना का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। फिलहाल वह नालंदा जिले में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं। मधुबनी जिला के प्रभात कुमार झा को अरवल जिला का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। फिलहाल वह अरवल जिले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन


कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, सारण,  गोपालगंज, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में नये बंदोबस्त पदाधिकारी
रोहतास जिला के मोहम्मद उमैर को कैमूर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल कैमूर में ही जिला भू-अर्जन पदाधिकारी हैं। नवादा जिला के संजय कुमार सिंह सिन्हा को रोहतास जिला का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल रोहतास में ही अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं। शेखपुरा जिला के कुमार विनोद को भोजपुर जिला का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल अरवल जिला में जिला भू अर्जन पदाधिकारी हैं। नालंदा जिला के सुनील कुमार को बक्सर जिला का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल लखीसराय जिला में जिला पंचायत राज पदाधिकारी हैं। मुजफ्फरपुर के संजय कुमार को सारण जिला में बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल सारण जिला में ही अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं। मुजफ्फरपुर जिला के अजय कुमार को गोपालगंज का बंदोबस्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल सीतामढ़ी में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। भागलपुर जिला के मनोज कुमार को दरभंगा जिला का बंदोबस्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। फिलहाल वह वैशाली जिला में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। नालंदा जिला के विजय कुमार को समस्तीपुर जिला के बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल बेगूसराय जिला में जिला भू अर्जन पदाधिकारी हैं। मुजफ्फरपुर जिला के मनोज कुमार को मधुबनी जिले में बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल शिवहर में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर, वैशाली और पूर्वी चंपारण में हुआ बदलाव 
पूर्णिया जिला के रहने वाले फिरोज अख्तर को मुजफ्फरपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल कटिहार जिले में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं। भागलपुर जिला के रहने वाले विपिन कुमार यादव को वैशाली जिला में बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल पश्चिम चंपारण, बेतिया में वरीय उप समाहर्ता हैं। मधुबनी जिला के कुमार विवेकानंद को पूर्वी चंपारण मोतिहारी के बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल सिवान जिला में जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। पटना जिला के अजय कुमार सिंह को भागलपुर में बंदोबस्त पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह फिलहाल शेखपुरा जिले में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं। पटना के रहने वाले कमलाकांत त्रिवेदी को कैमूर जिला के मोहनिया में भूमि सुधार उपसमाहर्ता के रूप में भेजा गया है। वर्तमान में वह बेतिया जिले में वरीय उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित हैं। गया जिला के रहने वाले आयुष अनंत को वरीय उप समाहर्ता  बनाया गया है। वह फिलहाल कैमूर जिला के मोहनिया में भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर पदस्थापित हैं।
               

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed