फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Transfer of IAS officer posting and transfer bihar gad ias promotion chart

Bihar News : बिहार सरकार ने फिर किया आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य विभाग के सचिव भी बदले

Fri, 17 Jan 2025 07:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 17 Jan 2025 07:53 PM IST
सार

Posting and Transfer : बिहार में फिर आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। कई अधिकारियों को पदोन्नत भी किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Transfer of IAS officer posting and transfer bihar gad ias promotion chart
आईएएस अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार सरकार में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उन अधिकारियों में 1995 बैच के आईएएस अधिकारी बी राजेन्द्र, 2001 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार, 2006 बैच के आईएएस अधिकारी दयानिधान पाण्डेय, 2008 बैच के आईएएस अधिकारी प्रणव कुमार, 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह और 2009 बैच की ही आईएएस अधिकारी सीमा त्रिपाठी शामिल हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की जगह आये डॉ बी राजेंदर
1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ बी राजेंदर अभी सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं और साथ ही जन शिकायत के अपर मुख्य सचिव, प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के निदेशक और खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। इन्हें अब ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह फिलहाल अवकाश पर हैं।
विज्ञापन


राजेश कुमार बने सहरसा के आयुक्त, पूर्णिया की भी रहेगी जिम्मेदारी 
2001 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार को कोसी प्रमंडल सहरसा का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें पूर्णिया की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक बिहार मानवाधिकार आयोग के सचिव की भूमिका निभा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व परिषद का अपर सदस्य बने दयानिधान पांडेय
2006 बैच के आईएएस अधिकारी दयानिधान पांडेय को राजस्व परिषद का अपर सदस्य बनाया गया है। वह इस समय कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के सचिव थे और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी थे।


प्रणव कुमार पूर्व की जिम्मेदारी के साथ-साथ कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव पद को भी संभालेंगे 
2008 बैच के आईएएस अधिकारी प्रणव कुमार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अब गृह विभाग के सचिव, कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक, सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम पटना के प्रबंध निदेशक अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। अब तक वह गृह विभाग के सचिव के अलावा कारा एवं सुधार सेवाओं के महानिरीक्षक और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त की जिम्मेदारी ही देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed