फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Trailer of 'Pushpa 2', Trailer Release Patna Tomorrow, Rashmika Mandanna, superstar Allu Arjun.

Pushpa 2: पटना में कल लॉन्च होगा 'पुष्पा 2' का ट्रेलर, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी आ रहीं

Sat, 16 Nov 2024 09:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Nov 2024 09:37 AM IST
सार

Bihar News: फिल्म 'पुष्पा 2' के लॉन्च कार्यक्रम को लेकर पटना के युवाओं में काफी उत्साह है। गांधी मैदान में इस कार्यक्रम के दौरान एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से लोगों को फ्री में इंट्री मिलेगी।

विज्ञापन
Bihar News: Trailer of 'Pushpa 2', Trailer Release Patna Tomorrow, Rashmika Mandanna, superstar Allu Arjun.
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' का इंतजार कर रहे लोगों के लिए कल यानी रविवार का दिन बड़ा होने जा रहा है। 17 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत और सुकुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म का ट्रेलर पटना के गांधी मैदान में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने बीते दिनों चौंकाते हुए जानकारी साझा की थी कि फिल्म ट्रेलर न तो मायनगरी मुंबई में रिलीज होगा और न ही हैदराबाद या दिल्ली में। जब उनके द्वारा ये बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना में रिलीज होगा, तो कई फैंस को काफी सुखद आश्चर्य हुआ।  इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पटना में बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। फैंस के लिए बड़ी बात यह है कि सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी पटना आ रही हैं। 
विज्ञापन


 

Bihar News: Trailer of 'Pushpa 2', Trailer Release Patna Tomorrow, Rashmika Mandanna, superstar Allu Arjun.
गांधी मैदान बनाया जा रहा है मंच। - फोटो : अमर उजाला

हमलोग पहली बार बिहार में कोई कार्यक्रम कर रहे
फिल्म 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने एक पोस्ट साझा कर बताया कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम 17 नवंबर 2024 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम शाम 6 बजे के बाद शुरू होगा, जिसमें भारी संख्या में फैंस के उमड़ने की उम्मीद है। वहीं फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बाबू शाही ने पटना जिला प्रशासन के सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। कहा कि हमलोग पहली बार बिहार में कोई कार्यक्रम कर रहे हैं। पूरी टीम काफी उत्सुक है। इसके लिए गांधी मैदान में सभी तैयारियां पूरी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Trailer of 'Pushpa 2', Trailer Release Patna Tomorrow, Rashmika Mandanna, superstar Allu Arjun.
पटना में लगा पुष्पा 2 का पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

मुफ्त पास दिखाकर मिलेगी इंट्री
फिल्म 'पुष्पा 2' के लॉन्च कार्यक्रम को लेकर पटना के युवाओं में काफी उत्साह है। गांधी मैदान में इस कार्यक्रम के दौरान एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से लोगों को इंट्री मिलेगी। इंट्री गेट पर ही काउंटर बनाए गए हैं। यहां से लोग मुफ्त में पास ले सकते हैं। रविवार शाम 5:00 से 5:30 बजे तक इंट्री दी जाएगी। कार्यक्रम रात 9:00 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

Bihar News: Trailer of 'Pushpa 2', Trailer Release Patna Tomorrow, Rashmika Mandanna, superstar Allu Arjun.
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

05 दिसंबर को रिलीज होगी 'पुष्पा 2'
बता दें कि इस फिल्म का मूल भाग 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में रिलीज हुआ था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पुष्पा 2: द रूल अपने पिछले संस्करण की तुलना में और भी बड़ी फिल्म का दावा करती है। फिल्म में मूल भाग से अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, सुनील आदि कलाकार अपनी भूमिका आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। फिल्म इस साल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, पुष्पा 2 का संगीत डीएसपी और थमन द्वारा रचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed