Pushpa 2: पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च, अल्लू अर्जुन-रश्मिका देखने आई भीड़ हुई बेकाबू; पुलिस ने चटकाई लाठियां
Pushpa 2 Trailer launch in Patna: फिल्म 'पुष्पा 2' के लॉन्च कार्यक्रम को लेकर पटना के युवाओं में काफी उत्साह था। गांधी मैदान में अप्रत्याशित भीड़ होने की वजह से पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुपर स्टार अल्लू अर्जुन, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। एयरपोर्ट से निकलते ही अल्लू अर्जुन ने पुष्पा भाई का सिग्नेचर स्टाइल किया। यह देखते ही फैंस झूम उठे। यहां से दोनों सीधे होटल ताज पहुंचे। कुछ ही देर में दोनों गांधी मैदान के लिए रवाना हुए।गांधी मैदान पहुंचते ही ट्रेलर लॉन्च किया गया।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत और सुकुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म का ट्रेलर पटना के गांधी मैदान में रिलीज हुआ। फिल्म 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने बीते दिनों चौंकाते हुए जानकारी साझा की थी कि फिल्म ट्रेलर न तो मायनगरी मुंबई में रिलीज होगा और न ही हैदराबाद या दिल्ली में। जब उनके द्वारा ये बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना में रिलीज होगा, तो कई फैंस को काफी सुखद आश्चर्य हुआ। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। पटना में बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए। फैंस के लिए बड़ी बात यह है कि इस मौके पर सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी पटना पहुंचे और ट्रेलर रिलीज किया।
फिल्म 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने एक पोस्ट साझा कर बताया था कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम आज यानी रविवार को को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे के बाद शुरू होगा। वहीं फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बाबू शाही ने पटना जिला प्रशासन के सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। कहा कि हमलोग पहली बार बिहार में कोई कार्यक्रम कर रहे हैं। पूरी टीम काफी उत्सुक है। इसके लिए गांधी मैदान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा
फिल्म 'पुष्पा 2' के लॉन्च कार्यक्रम को लेकर पटना के युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। गांधी मैदान में इस कार्यक्रम के दौरान एक लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर सारे इंतजाम पूरे किये गये थे। लेकिन भीड़ अनियंत्रित होने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
उपमुख्यमंत्री विजय सिंह ने कहा कि पटना की धरती पर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन रश्मिका मंडाना और पुष्पा फिल्म की पूरी टीम का स्वागत और अभिनंदन करते हैं। पटनावासियों से अपील है कि वह मेहमान का शांति से स्वागत करें। आप लोग यहां कार्यक्रम में आए हैं। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सभी से अपील है कि शांति बनाए रखें। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो फिल्म प्रोत्साहन नीति लाई गई है, उसका अहम योगदान है। यह मील का पत्थर साबित होगा। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।