फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Thunderstorm hits on two girls returning from school in motihari bihar police

Bihar News : स्कूल से घर लौट रहे दो बच्चियों पर हुआ वज्रपात; बच्ची की मौत, परिजनों ने एचएम पर लगाया यह आरोप

Thu, 27 Jun 2024 04:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Jun 2024 04:39 PM IST
सार

Bihar : स्कूल से लौट रहे दो बच्चियों पर वज्रपात हुआ, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। दूसरी बच्ची का अस्पताल में इलाजरत है। लोगों का आरोप है कि बारिश शुरू होने पर एचएम ने स्कूल में छुट्टी कर दी। अगर बारिश में छुट्टी नहीं हुई होती तो यह घटना नहीं होती।

विज्ञापन
Bihar News : Thunderstorm hits on two girls returning from school in motihari bihar police
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मोतिहारी में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे दो बच्चियों पर बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना पिपरा थाना क्षेत्र के सरियतपुर का है। मृतका की पहचान मधुरापुर निवासी कमल किशोर की पुत्री रूचि कुमारी के रूप में की गई है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के सरियतपुर का है। परिजनों का कहनाहै कि बारिश शुरू होने पर एचएम ने विद्यालय में छुट्टी कर दी। अगर बारिश में बच्चों की छुट्टी नही हुई होती तो यह घटना नही होती।  मृतका श्रुति कुमारी सरियतपुर खां टोला प्राथमिक विद्यालय की छात्रा थी। श्रुति कुमारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


स्कूल से लौटने के क्रम में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि दो बच्ची सुबह घर से पढ़ाई करने प्राथमिक विद्यालय सरियतपुर खां टोला गई थी, लेकिन विद्यालय के छुट्टी के वक्त बारिश शुरू हो गई। दोनों बच्ची बारिश में ही भींगती हुई अपने घर जा रही थी, इसी बीच अचानक आसमानी बिजली गिर गई, जिससे आठ वर्षीय रुचि कुमारी बुरी तरह से झुलस गई। वहीं दस वर्षीय रेशमा कुमारी भी इस घटना में घायल हो गई। पास के लोगों ने दोनों को मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने  रूचि को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेशमा का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


परिजनों ने जमकर किया हंगामा, लगाया एचएम पर आरोप 
 रुचि के मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि जब छुट्टी के वक्त बारिश हो रही थी तो प्रधाध्यापक ने बच्चों को घर कैसे जाने दिया। घटना की 
विज्ञापन
विज्ञापन

 जानकारी  मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाबुझा कर शव को अंतःपरिक्षण के लिए मोतिहारी भेज दिया। इधर बच्ची के मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed