फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Three women died after being hit by train during speed trial in Darbhanga.

Bihar News : तीन महिलाओं की ट्रेन के स्पीड ट्रायल के दौरान कटने से मौत, सभी एक ही घर की

Sat, 28 Sep 2024 12:23 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 28 Sep 2024 12:23 AM IST
सार

Bihar : बिहार में एक साथ तीन महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। तीनों एक ही घर की थी। तीनों आपस में गोतनी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Three women died after being hit by train during speed trial in Darbhanga.
दरभंगा में रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के ककरघट्टी शिशो के बीच बिछी नई रेललाइन के पास की है। मृतका की पहचान रामबाबू पासवान की पत्नी बबीता देवी, श्याम पासवान की पत्नी ममता देवी और रामलगन पासवान की पत्नी देवकी देवी के रूप में हुई है। तीनों आपस में गोतनी थी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी आरपीएफ सहित सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


शौच जाने के क्रम में ट्रेन से कटी 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि नवनिर्मित बाईपास स्टेशन पर ट्रेन के इंजन से स्पीड ट्रायल किया जा रहा था। स्पीड ट्रायल कर वापस लौटने के दौरान तीनों महिलाएं गोपालपुर के पास इंजन की चपेट में आ गई, जिससे तीनों महिलाओं की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शाम में तीनों महिलाएं शौच के लिए रेलवे लाइन के पास गई थी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed