{"_id":"677fbe82636d10deb405d571","slug":"bihar-news-three-sisters-killed-by-humsafar-express-train-participate-in-shraddha-lakhisarai-bihar-police-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही हमसफर एक्सप्रेस से कट गईं तीन सगी बहनें, श्राद्ध में शामिल होने आई थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही हमसफर एक्सप्रेस से कट गईं तीन सगी बहनें, श्राद्ध में शामिल होने आई थीं
Thu, 09 Jan 2025 05:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 09 Jan 2025 05:48 PM IST
सार
Bihar : बिहार में एक बड़ी घटना हुई, जिसमें तीन सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना हमसफ़र ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
इसी ट्रेन से उतरी थीं तीनों बहनें
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय में हमसफ़र ट्रेन की चपेट में आने से तीन सगी बहनों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह पैसेंजर ट्रेन से उतर रही थीं। परिजनों ने बताया कि तीनों बहनें श्राद्ध में शामिल होने पहुंची थीं। इसी दौरान यह घटना हुई। मृतकों की पहचान पिपरिया निवासी संसर देवी (42), पीरगौरा निवासी चंपा देवी (55) और राधा देवी (60) के रूप में हुई है। इस घटना में एक अन्य महिला भी घायल है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चार बहनें लखीसराय से पैसेंजर ट्रेन से शहीद जितेंद्र हाल्ट गयीं थीं। शहीद जितेंद्र हाल्ट पर ट्रेन के रुकते ही
विज्ञापन
एक पैसेंजर ट्रेन से उतरकर बगल वाली पटरी को पार करने गई। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जब तक वह लोग कुछ समझ पाती, तब तक हमसफर ट्रेन तीनों महिलाओं को रौंदते हुए निकल गई। इस घटना में संसर देवी, चंपा देवी और राधा देवी ट्रेन से कट गयीं, जबकि चौथी बहन इस घटना में घायल हो गई। वह अबतक बेहोश है, जिस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पायी है। हालाँकि लोगों का कहना है कि वह महिला मरने वाली की ही बहन है।
विज्ञापन
ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रही थीं
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चारों बहनें बड़े बहनोई साधु मंडल के भाई शंभू मंडल के ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रही थीं। इसी बीच चानन के शहीद जितेंद्र हाल्ट के पास हमसफ़र ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे तीनों बहनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों की लाश लगभग 20 फीट दूर ट्रैक पर बिखर गई थी।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया।