फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three MPs from NDA will go to Rajya Sabha, two from RJD; Congress, Left parties; Election

Rajya Sabha Election : एनडीए से तीन और राजद से दो सांसद जाएंगे राज्यसभा; इस कांग्रेस नेता पर फंस सकता है पेंच

Tue, 30 Jan 2024 11:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 Jan 2024 11:14 AM IST
सार

Rajya Sabha Elections : बिहार से छह सदस्य अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद छह सीटें खाली हो जाएंगी। इन छह सीटों में जदयू व राजद के पास दो-दो और कांग्रेस व भाजपा के पास एक-एक सीट है।

विज्ञापन
Bihar News: Three MPs from NDA will go to Rajya Sabha, two from RJD; Congress, Left parties; Election
राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और सुशील कुमार मोदी (दाएं)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव का एलान हो चुका है। 27 फरवरी को वोटिंग होगी। बिहार से छह सदस्य अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद छह सीटें खाली हो जाएंगी। इन छह सीटों में जदयू व राजद के पास दो-दो और कांग्रेस व भाजपा के पास एक-एक सीट है। इनमें कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह, जदयू से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह व अनिल हेगड़े, भाजपा के सुशील कुमार मोदी, राजद से मनोज झा और अशफाक करीब शामिल हैं। 

विज्ञापन


वाम दल के नेता इन्हें भेजना चाहते हैं
नई एनडीए सरकार बनने के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि भाजपा और जदयू किसे राज्यसभा भेजेगी। भाजपा सांसद सुशील मोदी पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। वहीं राजद अपने दो नेताओं को राज्यसभा फिर से भेज सकती है। इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने नाम पर मामला फंस सकता है। पिछली बार राजद के सहयोग से वह राज्यसभा चले तो गए थे लेकिन उस वक्त वामदल के नेता इस सीट को अपने खाते में चाहते थे। इस बार वामदल के नेता दीपांकर भट्टाचार्य को भेजना चाहते हैं। 
विज्ञापन


15 राज्यों की 56 सीटों पर होगा चुनाव
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आंध्र प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों, बिहार में छह सीटों, छत्तीसगढ़ में एक सीट पर, गुजरात में चार सीटों, हरियाणा में एक सीट पर, हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर, कर्नाटक में चार सीटों, मध्य प्रदेश में पांच सीटों, महाराष्ट्र में छह सीटों, तेलंगाना में तीन सीटों, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों, उत्तराखंड में एक सीट पर, पश्चिम बंगाल में पांच सीटों, ओडिशा में तीन सीटों और राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed