{"_id":"64edf71cbde86d106003f2e8","slug":"bihar-news-three-girls-died-due-to-drowning-in-lakhisarai-cm-nitish-kumar-expressed-grief-bihar-police-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : लखीसराय में स्नान करने के क्रम में तीन बच्चियों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : लखीसराय में स्नान करने के क्रम में तीन बच्चियों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Tue, 29 Aug 2023 07:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 29 Aug 2023 07:18 PM IST
सार
Bihar News : लखीसराय में स्नान करने के क्रम में तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त किया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीसराय में स्नान करने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना चानन थाना क्षेत्र की मालिया गांव स्थित मालिया बालू घाट की है। परिजनों का कहना है कि तीन बच्ची अपने घर से स्नान करने के लिए मालिया गांव स्थित मालिया बालू घाट पर गई थी। नहाने के क्रम में गहरे पानी में चली गई जिस वजह से तीनों अचानक डूबने लगी। डूबने के दौरान उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। बच्चियों को बचाने के लिए दर्जनों ग्रामीण नदी में छलांग लगा दिए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दो घंटों तक ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद ग्रामीणों ने तीनों बच्चियों को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
ननिहाल में हुई मौत
मृतकों की पहचान मालिया ग्राम निवासी धोबी यादव की पुत्री छोटी कुमारी (10), बाल्मीकि यादव की पुत्री ज्योति कुमारी (12) तथा मालिया स्थित नानी घर में रह रही सावन खैरमा ग्राम निवासी प्रभु यादव की पुत्री छोटी कुमारी (10) के रूप में की गई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने चानन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय के चानन के पास किउल नदी में तीन बच्चियों के डूबने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन