फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Threat to bomb Patna airport, security personnel, Patna Police, search operation, email

Bihar News : पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षाकर्मी चला रहे सर्च ऑपरेशन

Tue, 18 Jun 2024 04:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Jun 2024 04:04 PM IST
सार

Patna Airport : धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट थाना की पुलिस और सीआईएसएफ की टीम पटना एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बम स्क्वायड की टीम भी पहुंची।

विज्ञापन
Bihar News: Threat to bomb Patna airport, security personnel, Patna Police, search operation, email
जांच करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अपराधियों ने ईमेल भेजकर यह धमकी दी है। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत ही अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी गयी।इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गई। फौरन एयरपोर्ट थाना की पुलिस और सीआईएसएफ की टीम पटना एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बम स्क्वायड की टीम भी पहुंची। मंगलवार दोपहर करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा लेकिन बम या अन्य कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है। साइबर सेल और अन्य जांच एजेंसी मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


कई अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं
पटना एयरपोर्ट के निदेशक आंचल प्रकाश ने बताया कि पटना एयरपोर्ट को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं। फिलहाल सबकुछ सामान्य है। 
विज्ञापन


41 एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली
बताया जा रहा है कि ईमेल के माध्यम से पटना के एयरपोर्ट सहित भारतवर्ष के 41 अन्य एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली है। धमकी के बाद ईमेल प्राप्त होने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर सनसनी का माहौल कायम हो गया। इसको ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर दी गई। पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा है कि बीटीएसी ने पाया की धमकी अस्पष्ट है। इसे लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी पटना एयरपोर्ट सहित पटना हाई कोर्ट को भी बम से उड़ने की धमकी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed