{"_id":"6747290ce1c5efa153056f8e","slug":"bihar-news-the-wild-deer-entered-residential-area-of-supaul-forest-department-team-rescue-supaul-district-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सुपौल के रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हिरण, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सुपौल के रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हिरण, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Wed, 27 Nov 2024 07:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 27 Nov 2024 07:43 PM IST
सार
The wild : हिरण का एक बच्चा जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में आ गया था। उसे देखकर लोग अचंभित भी हो रहे थे और ख़ुश भी हो रहे थे। हालांकि वन विभाग की तत्परता से उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हिरन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपौल के नगर पंचायत वीरपुर के वार्ड 10 में बुधवार को एक हिरण का बच्चा आबादी वाले क्षेत्र में आ गया। हिरण के बच्चे को देखकर स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। वन्य जीवों के प्रति जागरूक लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। रिहायशी इलाके में हिरन के घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम ने हिरण के बच्चे को पकड़ने के दौरान विशेष सावधानी बरती। ताकि, उसे कोई चोट नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
वन विभाग ने किया रेस्क्यू
इस संबंध में वन विभाग के रेंजर अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि हिरण का बच्चा जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में आ गया था। फिलहाल, उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी और जल्द ही उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता जरूरी है ताकि ऐसी स्थितियों में जानवरों को बिना नुकसान उनके सुरक्षित स्थान तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके। मौके पर रेस्क्यु टीम में चेतन कुमार और अन्य वनकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन