फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: The country got 118 military officers; Passing out parade held in Gaya OTA

Bihar News : देश को मिले 118 सैन्य अधिकारी; गया ओटीए में हुई पासिंग आउट परेड, उप सेना प्रमुख ने ली सलामी

Sat, 08 Jun 2024 10:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Jun 2024 10:24 AM IST
सार

गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में 25वीं पासिंग आउट परेड की सलामी उपसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने ली। कड़ी ट्रेनिंग के बाद ऑफिसर ट्रेनिंग अकेडमी से देश को 118 नए सैन्य अधिकारी मिले।

विज्ञापन
Bihar News: The country got 118 military officers; Passing out parade held in Gaya OTA
पासिंग आउट परेड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड में 118 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हुए। मिली जानकारी के मुताबिक 120 जैंटलमैन कैडेट को शामिल होना था। लेकिन दो कैडेट्स किसी कारणवश से शामिल नहीं हो सके। शनिवार को गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में हुए पासिंग आउट परेड के बाद 118 जेंटलमैन कैडेट्स देश के सैन्य अफसर बने। देश के अलग-अलग हिस्सों में यह सेना के अधिकारी के रूप में योगदान देंगे और देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएंगे।

विज्ञापन


उपसेना प्रमुख ने ली परेड की सलामी 
शनिवार को आरटीए में शुरू हुई पासिंग आउट परेड की सलामी उपसेना प्रमुख ने ली। उप सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने परेड की सलामी ली और सफल जेंटलमैन कैडेट्स को ऑफिसर बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सैन्य ऑफिसर बनने वालों में देश के लगभग एक दर्जन से अधिक राज्यों के जेंटलमैन कैडेेट शामिल हुए। जिसमें बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों के जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Bihar News: The country got 118 military officers; Passing out parade held in Gaya OTA
परेड के बाद परिजनों के साथ सैन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

अब तक दो हजार बन चुके हैं सैन्य अधिकारी
गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में 25वीं पासिंग आउट परेड शनिवार को आयोजित हुई। इस दौरान 118 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं और नए सैन्य अधिकारी बने हैं। गया के ओटीए  से इस वर्ष तक लगभग 2 हजार सैन्य अधिकारी बन चुके हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों में योगदान दिया। मालूम हो कि 18 जुलाई 2011 को गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना हुई थी। इस बार 2024 में 25वीं पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। ओटीए परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देश के उप सेना प्रमुख मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और परेड की सलामी ली। इस मौके पर 118 जेंटलमैन कैडेट्स के परिजन भी शामिल हुए और अपने आंखों के सामने पुत्र को सैन्य अधिकारी बनते देख, सभी भावुक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed