{"_id":"6788b8886a988fd149076779","slug":"bihar-news-tejashwi-yadav-said-dk-boss-is-the-real-chief-minister-rjd-jdu-nda-grand-alliance-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- DK बाॅस ही हैं असली मुख्यमंत्री, समय पर नाम का करेंगे खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- DK बाॅस ही हैं असली मुख्यमंत्री, समय पर नाम का करेंगे खुलासा
Thu, 16 Jan 2025 01:13 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:13 PM IST
सार
तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता घूसखोरी और भ्रष्ट्राचार से परेशान है। किसान यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान हैं। मौजूदा सरकार से लोग परेशान हैं। बिहार में दो-दो डिप्टी सीएम हैं। फिर सरकार में कोई काम नहीं होगा। 17 महीने के कार्यकाल में छात्रों के चेहरे में खुशी और उम्मीद होती थी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को गया के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए फिर से बिहार के डीके का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डीके बॉस ही असली मुख्यमंत्री हैं। जितने ब्लॉक, थानों में भ्रष्ट्राचार हो रहे, उसके लाभुक वही हैं। सीएम का चेहरा आगे रखकर काम कर रहे। डीके बॉस पर पुख्ता साक्ष्य है। कैसे वसूली हो रही है? डीके टैक्स कैसे वसूल रहे है? इसका खुलसा बहुत जल्द करेंगे? वहीं उन्होंने कहा कि चेतन आनंद तो मेरे साथ बैठकर गाना गा रहे थे। वह कैसे आरोप लगा रहे है?
विज्ञापन
विज्ञापन
गया जिले के सभी विधानसभा, प्रखंड, पंचायत के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और विस्तार करने को लेकर कार्यक्रम किया जा रहा है। कमी ज्यादा को पार्टी दुरुस्त करेगी। अलग अलग जगह के लोगों की समस्या होगी। उसका निष्पादन होगा। पार्टी संगठन स्तर पर और मजबूत होगा। बूथ वार्ड स्तर पर मजबूत होगा। वहीं उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बेरोजगार और गरीबी में आगे है। महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। महिलाओं का यह कहना है। लोग परेशान हैं, बेरोजगारी चरम पर है। थाना और प्रखंड स्तर पर भ्रष्ट्राचार के मामले में गंगोत्री बन चुका है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता घूसखोरी और भ्रष्ट्राचार से परेशान है। किसान यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान हैं। मौजूदा सरकार से लोग परेशान हैं। बिहार में दो-दो डिप्टी सीएम हैं। फिर सरकार में कोई काम नहीं होगा। 17 महीने के कार्यकाल में छात्रों के चेहरे में खुशी और उम्मीद होती थी। आज गांधी मैदान में लोगों को पीटा जाता है। वहीं भर्ती अभी बीपीएससी आदि से निकल रहा है। आंगनबाड़ी, टोला सेवक, शिक्षामित्र यह सब 17 महीने का कार्यकाल का है। पहली बार जातीय जनगणना हुई। आरक्षण की सीमा 65+10% बढ़ाने का कार्य किया। आज इतना साल हुआ है। भाजपा के दो डिप्टी सीएम है। एक उपलब्धि बता दे तो कोई बात हो।
स्पेशल राज्य का दर्जा क्यों नहीं
वहीं सीएम के यात्रा का 3 बार तो नाम बदला गया। यात्रा के खर्च पर सवाल उठाया है। आज खुद सरकार में बैठे है तो क्यों स्पेशल राज्य का दर्जा की चर्चा क्यों नहीं करते है। न ग्रामीण से मिलते है। कुछ रिटायर्ड अधिकारी के साथ घूमते है। यह प्रगति नहीं दुर्गति यात्रा है। भाड़ा पर समान रख कर यात्रा पूरा किया जा रहा है। पत्रकार से कहते समय भी 2 मंत्री उसे खींच कर ले जाते है। यह स्थिति है कोई रोजगार नहीं है।
परिवारिक रिश्तेदारी है
वहीं उन्होंने कहा कि पशुपति पारस से तो पुराना रिश्ता है। पारिवारिक रिश्ता है तो वह होता हीं है। बिहार का कौन है जो नीतीश को पलटू राम नहीं कहते है। इस बार चुनाव में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। वहीं जन सुराज आश्रम खोलने पर कहा कि सभी को अधिकार है। पीछे गांधी का फोटो लगाकर बात करने का शराबबंदी खत्म करने की बात करते है। सीएम नीतीश कुमार के एंट्री पर कहा कि अब चुनाव होगा जनता उन्हें जवाब दे देगी।