फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Tejashwi Yadav in rajbhawan bihar governor to meet rabri devi, nitish kumar news samrat choudhary

Bihar News: तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे, गवर्नर राबड़ी के पास, सम्राट चौधरी सीएम नीतीश के आवास पर; बात क्या है?

Wed, 01 Jan 2025 06:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 01 Jan 2025 06:23 PM IST
सार

Bihar Politics : मुख्यमंत्री निवास, राबड़ी आवास और राजभवन की गतिविधियों से सनसनी फैली हुई है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे। राज्यपाल राबड़ी देवी से मिलने और इधर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास।

विज्ञापन
Bihar News : Tejashwi Yadav in rajbhawan bihar governor to meet rabri devi, nitish kumar news samrat choudhary
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, लालू यादव और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विगत दस दिनों से राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। लेकिन आज यह चर्चा और काफी तेज तब हो गई जब नये साल के पहले ही दिन कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंच गईं। जब बाहर निकली तब उन्होंने कहा कि इस मुलाक़ात का कोई अलग मतलब न निकालें, नया साल सीएम नीतीश कुमार को नये साल की बधाई देने और उनसे आशीर्वाद लेने गई थी। उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे और महामहीम से मुलाक़ात की। फिर राज्यपाल राबड़ी देवी से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे तो इधर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गये।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का है आज जन्मदिन 
आज 2025 का पहला दिन है और आज सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज होती दिखने लगी। तेजस्वी यादव पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पास गये और जब वह वापस राबड़ी आवास लौटे तब फिर कुछ ही देर के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राबड़ी आवास पहुं गये। हालांकि महामहिम के राबड़ी आवास आने के पीछे यह कहा जा रहा है कि चूंकि आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन है, इसलिए महामहिम उन्हें नव वर्ष के साथ-साथ जन्मदिन की बधाई देने आये थे।
विज्ञापन


 

Bihar News : Tejashwi Yadav in rajbhawan bihar governor to meet rabri devi, nitish kumar news samrat choudhary
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

कांग्रेस की महिला विधायक के सीएम से मुलाक़ात के बाद कांग्रेस में टूट की चर्चा तेज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कांग्रेस की महिला विधायक के मुलाक़ात के बाद राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस में टूट होने की चर्चा तेज हो गई है। वैशाली के राजापाकर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनी प्रतिमा दास पार्टी से नाराज चल रहीं हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पहले वह बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल दिया था। फिर कांग्रेस नेता भक्त चरण दास पर जाति एवं लिंग के आधार पर भेदभाव करने के आरोप लगाए। 

Bihar News : Tejashwi Yadav in rajbhawan bihar governor to meet rabri devi, nitish kumar news samrat choudhary
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इस साल नीतीश चाचा की विदाई तय है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नए साल की शुभकामना देते हुए उनपर तंज भी हमला भी किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस साल नीतीश चाचा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रगति यात्रा नहीं बल्कि विदाई यात्रा कर रहे हैं। पता नहीं नीतीश कुमार कहां घूम रहे हैं, किससे बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। खेत में लगातार 20 साल तक एक ही बीज डालने से फसल और जमीन दोनों खराब हो जाता है। नए ब्रांड का नया बीज डालने का समय आ गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नए साल में बिहार को आगे बढ़ाना है। बिहार से एनडीए की विदाई तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed