फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Tejashwi Yadav fit for public meeting after bihar vidhan sabha, rjd party mla meeting today

Tejashwi Yadav : सत्ता की मांग पर प्रकट हुए तेजस्वी यादव यह क्या बोले? विधानसभा नहीं गए, घर पर करेंगे बैठक

Thu, 25 Jul 2024 07:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 25 Jul 2024 07:31 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में सत्ता पक्ष तेजस्वी यादव की गुमशुदगी की बात कर रहा था। विधानमंडल सत्र के पांच में से चार दिन गुजरने के बाद अब तेजस्वी आ गए हैं। उन्होंने बता दिया कि वह कहां गायब थे और आगे क्या करेंगे। वह विधायक दल की बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News : Tejashwi Yadav fit for public meeting after bihar vidhan sabha, rjd party mla meeting today
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आखिरकार दिख गए। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता कई दिनों से लगातार उनके गायब रहने की बात पर चुटकी ले रहे थे। बिहार विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र में भी चार दिन गैरहाजिर रहने पर तेजस्वी यादव को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थीं। अब तेजस्वी यादव ने सामने आकर सबसे पहले विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर भड़ास निकाली और फिर बता दिया कि 15 अगस्त से शुरू हो रही अपनी यात्रा से पहले फिट होने के लिए गए थे। तेजस्वी भले विधानसभा नहीं गए, लेकिन पटना लौटने के बाद अपने आवास पर उन्हाेंने राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की बैठक बुला ली है। इस बैठक में वह विधानसभा के अंतिम दिन की कार्यवाही की रूपरेखा के साथ 15 अगस्त से शुरू हो रही अपनी यात्रा के बारे में बात करेंगे। 

विज्ञापन



Bihar News : Tejashwi Yadav fit for public meeting after bihar vidhan sabha, rjd party mla meeting today
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

जदयू के दम पर मोदी हैं प्रधानमंत्री 
एयरपोर्ट पर उतरते ही तेजस्वी यादव ने सबसे पहले भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हमको तो पहले से ही पता था कि यह लोग (भारतीय जनता पार्टी) सिर्फ धोखा देना जानते हैं। यह सब सिर्फ नौटंकी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि येलोग विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते हैं लेकिन सच्चाई है कि यह लोग सरकार में हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड की वजह से ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे को लेकर भाजपा शुरू से ही मन बनाई हुई थी कि नहीं देंगे। और यह बात जनता दल यूनाइटेड भी जानता है। जदयू के लोग भी यह जानते हैं कि यह लोग नहीं देंगे।

संशोधन करने की मांग की 
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की पुरानी मांग रही है विशेष राज राज्य को लेकर कि यह मिलना चाहिए. इसमें कोई भी संशोधन अगर करने की जरूरत है तो किया जाए। लेकिन आप देखिएगा  कि भारत सरकार इसमें कोई भी इंटरेस्ट नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि  बहुत सारे बड़े-बड़े संशोधन हुए हैं, यह तो मामूली सा संशोधन करना है। इसमें तो कम से कम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए।

नहीं बता पाए सत्र के दौरान कहाँ थे गायब 
मानसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव के विदेश घुमने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने बात बदलते हुए कहा कि हम तो जनता के दिल में है। उन्होंने यह भी कहा कि 15 अगस्त के बाद हम लोग जनता के बीच जा रहे हैं और जनता के पास जाने से पहले थोड़ा फिट भी होना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed