फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tej Pratap Yadav targets Samrat Chaudhary; Lalu Yadav, BJP, RJD, cancer statement controversy

Bihar : पिता पर आई बात तो उखड़ गए तेज प्रताप; कहा- महाभारत कराने वाले शकुनी मामा के बेटे सम्राट की हैसियत नहीं

Tue, 10 Oct 2023 02:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 10 Oct 2023 02:20 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि जातीय उन्माद के कैंसर हैं लालू प्रसाद यादव। अब इस मामले में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दे दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Tej Pratap Yadav targets Samrat Chaudhary; Lalu Yadav, BJP, RJD, cancer statement controversy
मंच पर लालू प्रसाद के साथ तेज प्रताप यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा" राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इस बयान से बिहार में सियायत गरमा गई है। भाजपा के नेता लगातार लालू प्रसाद की आलोचना कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि जातीय उन्माद के कैंसर हैं लालू प्रसाद यादव। अब इस मामले में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दे दिया है। पहले तो उन्होंने मीडिया के जरिए सम्राट चौधरी से उनकी हैसियत पूछ ली फिर उनके दिवंगत पिता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी पर भी टिप्पणी कर दी

विज्ञापन


विज्ञापन


तेज प्रताप ने पूछा- सम्राट चौधरी होते कौन हैं ऐसा बयान देने वाले
मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी होते कौन हैं ऐसा बयान देने वाले? सम्राट चौधरी की हैसियत है क्या लालू जी के सामने बोलने की। वह तो खुद शकुनी मामा के पुत्र हैं जो महाभारत करवाए थे। तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी की इतनी हैसियत नहीं है कि वह लालू जी के बारे में कुछ बोल पाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट चौधरी बोले- अराजकता फैलाने वाले तंत्र हैं लालू प्रसाद
सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी बिहार में अराजकता के प्रतीक हैं। गुंडाराज, आतंकराज और पूर्ण रूप से अराजकता फैलाने वाले तंत्र लालू प्रसाद जी हैं। बिहार की जनता भी अब सचेत हो चुकी है। बिहार की जनता अब जान चुकी है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद जातीय उन्माद फैलाने का प्रयास करेंगे। सम्राट ने कहा कि अब नीतीश कुमार और लालू प्रसाद दोनों का राजनीतिक इलाज शुरू होगा। इस पूरे कैंसर का इलाज अब भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर दिया है और अब भाजपा ही इस राजनीतिक कैंसर का इलाज करेगी। आने वाले समय में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed