फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Teenager dies due to drowning in puddle in Gopalganj

Bihar News: गोपालगंज में पोखर में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 13 Oct 2023 06:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 06:14 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले में पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bihar News Teenager dies due to drowning in puddle in Gopalganj
मृतक किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में फुलवरिया थाना क्षेत्र के पैकौली बद्दो गांव के पोखर में डूबने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी हमराज अली के 13 वर्षीय पुत्र राशिद अली के रूप में की गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक राशिद अली गुरुवार सुबह घर से गायब हो गया। गायब होने के बाद काफी देर तक जब अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने काफी खोजबीन किया। खोजबीन के दौरान उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह परिजन खोजते हुए पैकौली बद्दो गांव स्थित पोखरे के पास पहुंचे तो उसका चप्पल और कपड़ा वहीं रखा हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं, परिजनों ने पोखरे में तलाश की तो उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक के परिजन ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। इसी बीच वह पोखर में नहाने के दौरान डूब गया और दोनों दोस्त वहां से भागकर घर आ गए, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हम लोग काफी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उसके दोस्तों द्वारा कुछ बताया नहीं गया। पोखरे के पास उसका कपड़ा और चप्पल देखकर पोखरे में खोजबीन करने के बाद शव मिला। मृतक तीन भाइयों में मांझिल था, जो नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed