{"_id":"67a4d602789019090d0ff6f8","slug":"bihar-news-teenager-died-road-accident-news-returning-after-inter-exam-elder-brother-madhepura-bihar-police-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सड़क हादसे में किशोर की मौत, बड़े भाई को इंटर की परीक्षा दिलाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सड़क हादसे में किशोर की मौत, बड़े भाई को इंटर की परीक्षा दिलाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा
Thu, 06 Feb 2025 09:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:02 PM IST
सार
Road Accident News : बड़े भाई को परीक्षा दिलाकर लौटने के दौरान हुए सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई। दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मधेपुरा में बड़े भाई को परीक्षा दिलाकर लौटने के दौरान हुए सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई। घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर केला बगान के पास की है। मृतक की पहचान भतनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर सुंदर पंचायत के पथराहा वार्ड-12 निवासी लक्ष्मी मुखिया के पुत्र सुमित कुमार (17) के रूप में हुई। जबकि उसका बड़ा भाई अमित कुमार (19) गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुमित कुमार अपने बड़े भाई अमित को सिंहेश्वर में इंटर की परीक्षा दिलवाकर घर लौट रहा था। दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार थे। रास्ते में लालपुर केला बगान के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही सुमित की मौत हो गई। छोटे बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता लक्ष्मी मुखिया समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन