फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Teacher died in road accident in Patna, female teacher injured, bihar police

Bihar News : विद्यालय से लौटने के दौरान शिक्षक की मौत, महिला शिक्षिका सहित दो घायल

Fri, 01 Nov 2024 06:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 01 Nov 2024 06:23 PM IST
सार

Bihar : विद्यालय से लौटने के दौरान सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षिका सहित दो अन्य लोग घायल हो गये। फिलहाल  उन घायलों को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया।

विज्ञापन
Bihar News : Teacher died in road accident in Patna, female teacher injured, bihar police
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। साथ ही ऑटो में सवार एक अन्य शिक्षिका और ऑटो चालक घायल हो गये। मृतक की पहचान पटना के मीठापुर निवासी राजेश कुमार (50) के रूप में हुई है। घायल महिला शिक्षिका रामकृष्ण नगर निवासी प्रियंका (30) और ऑटो चालक विग्रहपुर निवासी सुरेश कुमार (52) हैं।ड्यूटी कर घर लौटने के दौरान वह दुर्घटना के शिकार हो गए।

विज्ञापन


विद्यालय से लौटने के दौरान हुआ हादसा 
घटना के संबंध में फतुहा थाना प्रभारी रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि राजेश नालंदा जिले के नागरनौसा थाना क्षेत्र के वडीहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। राजेश कुमार एक सीएनजी ऑटो में सवार होकर दनियावां की ओर से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने ऑटो में पीछे से जोरदार   टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार शिक्षक राजेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में ऑटो में सवार एक महिला शिक्षक और ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े और आननफानन में उन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed