{"_id":"6512e1995f7d5049cf09d1f5","slug":"bihar-news-teacher-beats-up-student-for-asking-questions-in-private-coaching-kk-pathak-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : निजी कोचिंग में सवाल पूछने पर भड़के शिक्षक; हंटर से पीट-पीट कर किया अधमरा, अब शिक्षक हैं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : निजी कोचिंग में सवाल पूछने पर भड़के शिक्षक; हंटर से पीट-पीट कर किया अधमरा, अब शिक्षक हैं फरार
Tue, 26 Sep 2023 07:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:20 PM IST
सार
Bihar Police : पीड़ित स्टूडेंट पुरुषोत्तम ने बताया कि सर जो पढ़ा रहे थे वह उसे समझ में नहीं आ रहा था। इसको लेकर उसने सर ने कुछ प्रश्न पूछ दिया, जिसका वह जवाब नही दे पाए। इसी गुस्से में सर ने तांबे के तार से बेरहमी से बच्चे की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पिटाई का निशान दिखाता छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद सदर प्रखंड के बेला गांव में एक निजी कोचिंग में पढाई के दौरान बच्चे को समझ नहीं आने पर छात्र ने शिक्षक से सवाल पूछा तो शिक्षक ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी। छात्र ने बताया कि सवाल पूछते ही शिक्षक उल्टा मुझसे ही सवाल दागने लगे, जिसका जवाब मैं नहीं दे पाया। फिर क्या था, शिक्षक ने मुझे जमकर पीट दिया। छात्र के पीठ पर छड़ी से बेरहमी से पिटाई के लाल निशान साफ दिखाई दिख रहे हैं। छात्र का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शिक्षक ने जमकर की पिटाई
पीड़ित छात्र पुरुषोत्तम कुमार(12) विशंभर बिगहा निवासी मनोज कुमार यादव का पुत्र हैं। पिता ने बताया कि वह ऑटो चालक हैं। ऑटो चलाकर अपने बाल बच्चों की परवरिश करते हैं। शाम में उन्हे सूचना मिली कि मेरे बेटे पुरुषोत्तम को उसके कोचिंग के शिक्षक अभिनंदन सर ने काफी पिटाई की है जिस वजह से वह बेहोश है। जानकारी मिलते ही वह दौड़ते भागते भागते जब घर पहुंचे, तो वहां देखा कि मेरा बेटा बेहोश है और उसके पूरे पीठ पर पिटाई के लाल लाल गहरे निशान हैं। उसे स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर किसी तरह होश में लाया गया और वह औरंगाबाद मुफस्सिल थाना पहुंचे।
विज्ञापन
थाना में मामला हुआ दर्ज
मनोज यादव पुलिस को टीचर द्वारा की गई हैवानियत की जानकारी दी। बच्चे की हालत देखकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सबसे पहले बच्चे का इलाज कराने की सलाह दी। उनके सलाह पर बच्चे को औरंगाबाद सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बच्चें को घर लाया लेकिन पिटाई से पीठ पर उभरे गहरे जख्म के कारण उनका पुत्र दर्द से कराह रहा है। पिता ने बताया कि शिक्षक अभिनंदन बेला गांव के ही निवासी हैं। वह प्रतिदिन शाम 4 बजे से कोचिंग चलाते हैं।
विज्ञापन
छात्र ने दी घटना की पूरी जानकारी
पीड़ित स्टूडेंट पुरुषोत्तम ने बताया कि सर जो पढ़ा रहे थे वह उसे समझ में नहीं आ रहा था। इसको लेकर उसने सर ने कुछ प्रश्न पूछ दिया, जिसका वह जवाब नही दे पाए। इसी गुस्से में सर ने तांबे के तार से बेरहमी से बच्चे की पिटाई कर दी।उसके रोने की आवाज सुनकर मां ने आकर बचाया। मामले में औरंगाबाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि टीचर द्वारा बच्चे की पिटाई किये जाने की शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जिम्मेवारी एसआई प्रणव कुमार को दी गई है। जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।