फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Suspicious material found in children's mid-day meal, student accused in Muzaffarpur

Bihar News : बच्चों के मध्यान भोजन में मिला संदिग्ध सामग्री तो स्कूल में मचा हड़कंप, छात्र पर ही लगा है आरोप

Sat, 19 Oct 2024 10:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 19 Oct 2024 10:48 PM IST
सार

Bihar : विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले मध्यान भोजन में कीड़ा, मेंढक या सांप और छिपकली निकलना कोई नयी बात नहीं है। ऐसा एक बार फिर हुआ है, लेकिन इस बार ऐसा करने का आरोप एक छात्र पर लगा है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Suspicious material found in children's mid-day meal, student accused in Muzaffarpur
मध्यान भोजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक मध्य विद्यालय में हड़कंप मच गया जब बच्चों के लिए परोसा जाने वाले मध्यान भोजन में रसोईया की नजर एक संदिग्ध सामग्री पर पड़ी। रसोईया ने इस बात की जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को दी। इस बात की जानकारी मिलते ही पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। बताया गया कि एक बदमाश छात्र ने जबरन रसोईघर में घुस गया और भोजन में कुछ डाल कर भाग गया। इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी विद्यालय पहुंच गई और जांच में जुट गई। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इस मामले में पुलिस से आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


छात्र पर लगा है आरोप 
दअरसल आज दिन में मनियारी थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उस समय में हंगामा होने लगा, जब मध्यान भोजन में संदिग्ध सामग्री होने की जानकारी मिली।मौके पर खाना बनाने और परोसने वाली दो रसोइया ने बताया कि छोटे बच्चों को भोजन दिया जा रहा था। इसी दौरान एक आठवीं का छात्र मो फैसल रजा जबरन रसोई में घुस गया और भोजन में कुछ डाल कर भागने लगा। हम जब पकड़ कर पूछे तो बताया कि खुद से खाना निकालने के लिए गए हुए थे। उसके जाने के बाद जब रसोई में जा कर देखा तो संदिग्ध हरे रंग की वस्तु भोजन में दिखी। इसके बाद इस मामले की जानकारी हमलोग ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को दिया और फिर पुलिस को बुलाया गया है। उनका कहना है कि हमे आशंका है कि भोजन में कुछ गलत चीज मिलाया गया है, जिसके खाने से बच्चों के सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता था।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
वही राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरादपुर मनियारी के प्रधानाध्यापक मो नौशाद आलम ने बताया कि एक आठवीं के छात्र के द्वारा जबरन स्कूल की रसोई में घुस कर कुछ डाला गया है।इसको हमलोग ने जाकर देखा है, जिसके खाने से बच्चों के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। रसोईया की तत्परता से आरोपी छात्र की करतूत उजागर हो गई है। बच्चो के लिए बना हुआ था मध्यान भोजन। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए भी आवेदन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed