{"_id":"66bdf1b62c326e977a075458","slug":"bihar-news-suicide-in-patna-hostel-love-marriage-husband-wife-bihar-police-investigation-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Husband Wife : मुजफ्फरपुर से पटना आकर किया प्रेम विवाह, छह महीने में सुसाइड; अब वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Husband Wife : मुजफ्फरपुर से पटना आकर किया प्रेम विवाह, छह महीने में सुसाइड; अब वजह तलाश रही पुलिस
Thu, 15 Aug 2024 05:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:48 PM IST
सार
Bihar : पटना के होस्टल में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने छह महीना पहले लव मैरेज किया था। अब उसने आत्महत्या क्हैंयों किया, वह वजह अब पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुहानी हॉस्टल में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नव विवाहिता का शव कमरे के अंदर से बरामद कर लिया है। पटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि नव विवाहिता ने लगभग 6 महीना पूर्व प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
छह महीना पहले किया था लव मैरेज
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मुजफ्फरपुर की रहने वाली सविता कुमारी (28) ने 6 महीना पूर्व करण नाम के लड़के से प्रेम विवाह किया था। विवाह करने के दो महीना बाद दोनों पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुहानी गर्ल्स हॉस्टल के ऊपर एक कमरा लेकर किराए के मकान में रहने लगे। सुहानी साफ-सफाई का काम किया करती थी, जबकि करण कुकिंग का काम करता था। प्रेम-विवाह के बाद दोनों खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे।
विज्ञापन
पंखे से लटककर दे दी जान
इस बीच बुधवार को मकान मालिक के घर पर एक हॉस्टल की ओपनिंग होनी थी। इस कारण मकान मालिक ने सविता एवं कारण को अपने घर बुलाया। सविता ने मकान मालिक के घर पर जाने से इंकार कर दिया। पति के उधर जाते ही सविता अपने कमरे में गई और दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसका पति कारण वापस लौटा तो देखा कि कमरा अंदर से बंद पड़ा है। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कमरा अंदर से नहीं खुला तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली थाने को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सविता कुमारी का शव पंखे से लटका पड़ा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के पीएमसीएच भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर सविता के पति करण का कहना है कि अभी एक दिन पहले वह अपनी मां से बातचीत कर रही थी, उस समय तब वह काफी खुश थी। आत्महत्या करने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।